Skip to content
Research

स्‍ट्रैटोस्फियर की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बने इसरो के वैज्ञानिक

स्‍ट्रैटोस्फियर की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बने इसरो के वैज्ञानिक
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) में कार्यरत एक वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ऐसे पहले भारतीय हैं, जिन्‍होंने स्‍ट्रैटोस्फियर की यात्रा की। स्‍ट्रेटोस्‍फीअर यानी समताप मंडल धरती के आगे की दूसरी परत होती है और इसे अंतरिक्ष का किनारा कहा जाता है। यह ट्रापस्‍फीअर यानी क्षोभमंडल के ठीक ऊपर और मेजस्‍फीअर यानी मध्‍यमंडल के नीचे स्थित होती है। हसन में इसरो के मास्‍टर कंट्रोल फैसिलिटी में वरिष्‍ठ वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत टीएन सुरेश कुमार ने अंतरिक्ष की यात्रा कराने वाली रूस की एजेंसी को 15 लाख रुपए का भुगतान किया है। कंट्री ऑफ टूरिज्‍म लिमिटेड नाम की यह एजेंसी पिछले छह साल 'एज ऑफ स्‍पेस' नाम से अंतरिक्ष की यात्रा करवा रही है। सुरेश कुमार ने सोकोल एयरबेस से मिग 29 विमान में 17 हजार 100 मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरी। वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने बताया कि मेरे अलावा विमान में एक पायलट भी था। उन्‍होंने कहा कि मैं हमेशा से भारतीय ध्‍वज को अंतरिक्ष में ले जाना चाहता था। इसलिए मैंने जानबूझकर 15 अगस्‍त को यात्रा की और ध्‍वज के साथ अपनी मां की तस्‍वीर साथ ले गया। यह काफी महंगी यात्रा थी, लेकिन जिस रोमांच को मैंने महसूस किया, उससे इसकी तुलना नहीं की जा सकती। ट्रांस सर्बिया की यात्रा भी की सुरेश कुमार ने बताया कि अंतरिक्ष की यात्रा के बाद वह ट्रांस-सर्बिया के टूर पर गए थे। वहां से अभी तीन दिन पहले ही स्‍वदेश लौटे हैं। अंतरिक्ष यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए उन्‍होंने बताया कि करीब 48 मिनट की फ्लाइट उन्‍होंने ली। मगर, एज ऑफ स्‍पेस में वह महज एक मिनट ही रुक सके। इसरो के वैज्ञानिक ने बताया कि 1985 के अंत में वह उन चुनिंदा लोगों में से थे, जिन्‍हें अंतरिक्ष यात्रा के लिए चुना गया था। मगर, दुर्भाग्‍य से 1986 में अंतरिक्षयान चैलेंजर में विस्‍फोट होने के बाद इस कार्यक्रम को टाल दिया गया था। वह मेरे लिए घोर निराशा का फैसला था। उन्‍होंने अपने अगले कदम के बारे में बताते हुए कहा कि वह अगले वर्ष फरवरी में रूस से जीरो ग्रेविटी की फ्लाइट लेना चाहता हूं।
Continue reading

Research

All in topic
नए नीले की खोज
Research

नए नीले की खोज

नए नीले की खोज चंद्रभूषण अमेरिकी केमिकल कंपनी ड्यूपॉन्ट में काम करते हुए बहुतेरे पेटेंट अपने नाम कर चुके भारतीय रसायनज्ञ मैस सुब्रह्मण्यन 2006 में कंपनी छोड़कर ओरेगॉन स्टेट यूनिवर्सिटी पहुंचे तो वहां मल्टीफेरोइक मटीरियल…

करोड़ो साल पुराने जीवाश्मों का खजाना
Research

करोड़ो साल पुराने जीवाश्मों का खजाना

52 करोड़ साल पुराने जीवाश्मों का खजाना चंद्रभूषण जीवाश्मशास्त्रियों के लिए मूसलों से ढोल बजाने का वक्त है। दक्षिण-मध्य चीन के हूपेई प्रांत में एक छोटी सी पहाड़ी नदी तानश्वी के किनारे उन्हें अतिप्राचीन जीवाश्मों का सबसे बड…

न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर इंटरव्यू
Research

न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर इंटरव्यू

*न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर अजय शर्मा जी का इंटरव्यू* *प्र.1*: न्यूटन की गति का तीसरा नियम क्या है? इसे कैसे समझा जा सकता है? *अजय शर्माः* न्यूटन ने तीसरा नियम अपनी पुस्तक प्रिसीपिया मे 1686 में दिया था इसके अनुसा…