Skip to content
Research

नए नीले की खोज

नए नीले की खोज चंद्रभूषण अमेरिकी केमिकल कंपनी ड्यूपॉन्ट में काम करते हुए बहुतेरे पेटेंट अपने नाम कर चुके भारतीय रसायनज्ञ मैस सुब्रह्मण्यन 2006 में कंपनी छोड़कर ओरेगॉन स्टेट यूनिवर्सिटी पहुंचे तो वहां मल्टीफेरोइक मटीरियल…

नए नीले की खोज
नए नीले की खोज
चंद्रभूषण
अमेरिकी केमिकल कंपनी ड्यूपॉन्ट में काम करते हुए बहुतेरे पेटेंट अपने नाम कर चुके भारतीय रसायनज्ञ मैस सुब्रह्मण्यन 2006 में कंपनी छोड़कर ओरेगॉन स्टेट यूनिवर्सिटी पहुंचे तो वहां मल्टीफेरोइक मटीरियल पर काम शुरू किया। एक ऐसा संश्लिष्ट पदार्थ, जिसमें उच्चकोटि की इलेक्ट्रॉनिक और चुंबकीय क्षमता मौजूद हो।

वहां समुद्री जीवों का अध्ययन छोड़कर केमिस्ट्री पढ़ने गए उनके चेले ऐंड्रू स्मिथ ने उन्हीं की सोच का अनुसरण करते हुए यट्रियम ऑक्साइड, इंडियम ऑक्साइड और मैंगनीज ऑक्साइड को साथ पीसकर मिश्रण को अवन में गरम किया तो उन्हें एक चटख नीला पाउडर मिला।

सुब्रह्मण्यन को लगा कि स्मिथ ने जरूर कुछ गड़बड़ की है। लेकिन फिर उन्हें अपने एक पुराने सहकर्मी की कही बात याद आई कि नीला रंग सृष्टि की दुर्लभ रचना है। फिर नए केमिकल के नमूने दुनिया भर की लैब्स में भेजे गए तो पता चला कि नीले रंग का यह शेड प्राकृतिक या संश्लिष्ट, किसी भी अवस्था में संसार में कहीं भी मौजूद नहीं है।

मैस सुब्रह्मण्यन ने तीनों ऑक्साइडों के मूल तत्वों यट्रियम, इंडियम और मैंगनीज के रासायनिक सूत्रों को जोड़कर इसे यिनमिन ब्लू का नाम दिया और इसके थोड़े ही समय बाद, सन 2009 में ऑस्ट्रेलिया की शेफर्ड कलर कंपनी ने इस रंग के इस्तेमाल का लाइसेंस ले लिया। फिलहाल वह काफी महंगे दाम पर इसे चित्रकारों को बेच रही है।

संसार के सबसे सुंदर नीले रंग के रूप में विख्यात यिनमिन ब्लू की 40 एमएल वाली ट्यूब 130 डॉलर (करीब साढ़े नौ हजार रुपये) में आती है। ऐसे में इस खास कलर की कोई कार या फ्रिज जल्दी आपको शायद ही देखने को मिले।
Continue reading

Research

All in topic
करोड़ो साल पुराने जीवाश्मों का खजाना
Research

करोड़ो साल पुराने जीवाश्मों का खजाना

52 करोड़ साल पुराने जीवाश्मों का खजाना चंद्रभूषण जीवाश्मशास्त्रियों के लिए मूसलों से ढोल बजाने का वक्त है। दक्षिण-मध्य चीन के हूपेई प्रांत में एक छोटी सी पहाड़ी नदी तानश्वी के किनारे उन्हें अतिप्राचीन जीवाश्मों का सबसे बड…

न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर इंटरव्यू
Research

न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर इंटरव्यू

*न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर अजय शर्मा जी का इंटरव्यू* *प्र.1*: न्यूटन की गति का तीसरा नियम क्या है? इसे कैसे समझा जा सकता है? *अजय शर्माः* न्यूटन ने तीसरा नियम अपनी पुस्तक प्रिसीपिया मे 1686 में दिया था इसके अनुसा…

स्टीफन हॉकिंग का ‘आखिरी’ शोधपत्र
Research

स्टीफन हॉकिंग का ‘आखिरी’ शोधपत्र

चंद्रभूषण स्टीफन हॉकिंग का आखिरी शोधपत्र प्रकाशित होने की चर्चा गरम है। बेल्जियन भौतिकशास्त्री टॉमस हर्टोग के साथ उनका यह काम कॉस्मॉलजी के ‘इन्फ्लेशन’ मामले से संबंधित है, जिस पर हम यहां थोड़ी चर्चा करेंगे। लेकिन इससे पह…