Skip to content
Research

मोबाइल फोन है ख़तरनाक

मोबाइल फोन है ख़तरनाक
दिनभर मोबाइल फोन से चिपके रहना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि अगर आप हर समय मोबाइल से जुडे रहते हैं तो यह दिमाग के लिए खतरा हो सकता है। दिनभर में 15 घंटे से अधिक का समय मोबाइल फोन पर बिताने वाले लोगों को ब्रेन ट्यूमर का जोखिम तीन गुना अधिक होता है। फ्रांस की बोर्डेक्स यूनिवर्सिटी ने अपने शोध में माना है कि सेल्स और बिजनेस के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों से लेकर घंटों फोन पर बातें करने वाले युवाओं तक दिमाग से जु़़डे इस खतरे की आशंका ज्यादा होती है। शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि जो लोग महीने में औसतन 15 घंटों से अधिक समय मोबाइल फोन पर बात करके काटते हैं वे अक्सर ब्रेन ट्यूमर के शिकार हो जाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की इंटरनेशनल एजेंसी फॉर कैंसर रिसर्च ने भी मोबाइल फोन से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगों को कार्सिनोजेनिक (कैंसर कारक) होने की आशंका जताई है। हालांकि शोधकर्ता अपने इस अध्ययन को बेहद शुरआती दौर का मान रहे हैं, इस पर अभी कई तरह की रिसर्च और जारी है। यह शोध 'मेडिकल डेली' में प्रकाशित किया गया है।
Continue reading

Research

All in topic
नए नीले की खोज
Research

नए नीले की खोज

नए नीले की खोज चंद्रभूषण अमेरिकी केमिकल कंपनी ड्यूपॉन्ट में काम करते हुए बहुतेरे पेटेंट अपने नाम कर चुके भारतीय रसायनज्ञ मैस सुब्रह्मण्यन 2006 में कंपनी छोड़कर ओरेगॉन स्टेट यूनिवर्सिटी पहुंचे तो वहां मल्टीफेरोइक मटीरियल…

करोड़ो साल पुराने जीवाश्मों का खजाना
Research

करोड़ो साल पुराने जीवाश्मों का खजाना

52 करोड़ साल पुराने जीवाश्मों का खजाना चंद्रभूषण जीवाश्मशास्त्रियों के लिए मूसलों से ढोल बजाने का वक्त है। दक्षिण-मध्य चीन के हूपेई प्रांत में एक छोटी सी पहाड़ी नदी तानश्वी के किनारे उन्हें अतिप्राचीन जीवाश्मों का सबसे बड…

न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर इंटरव्यू
Research

न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर इंटरव्यू

*न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर अजय शर्मा जी का इंटरव्यू* *प्र.1*: न्यूटन की गति का तीसरा नियम क्या है? इसे कैसे समझा जा सकता है? *अजय शर्माः* न्यूटन ने तीसरा नियम अपनी पुस्तक प्रिसीपिया मे 1686 में दिया था इसके अनुसा…