Skip to content
Research

मस्तिष्क भी हो सकता है हैक

हैकिंग शब्द का इस्तेमाल आमतौर पर साइबर दुनिया में किया जाता है. बिना अनुमति के जब किसी संस्थान या व्यक्ति के कंप्यूटर से डाटा आदि को चुराया जाता है, तो उसे ही हैकिंग कहते हैं. अभी तक तो यह हैकिंग कंप्यूटर तक ही सीमित था.…

मस्तिष्क भी हो सकता है हैक

हैकिंग शब्द का इस्तेमाल आमतौर पर साइबर दुनिया में किया जाता है. बिना अनुमति के जब किसी संस्थान या व्यक्ति के कंप्यूटर से डाटा आदि को चुराया जाता है, तो उसे ही हैकिंग कहते हैं. अभी तक तो यह हैकिंग कंप्यूटर तक ही सीमित था. पर जरा सोचिए, अगर कोई आपके मस्तिष्क को हैक करके आपके दिमाग की सारी जानकारियां चुरा ले, तो फिर क्या होगा? एक बारगी आप यह सोच सकते हैं कि यह संभव नहीं है और संभव है भी तो सिर्फ विज्ञान फंतासी वाली कहानियों में या फिर फिल्मों में. लेकिन, यह बिल्कुल सच साबित हो सकता है. दरअसल, वैज्ञानिकों ने हाल में एक प्रयोग किया है, जिसके तहत वे किसी भी व्यक्ति के मस्तिष्क को हैक कर सकते हैं. यह प्रयोग कैलिफोर्निया विश्वसविद्यालय, ऑक्सफोर्ड विश्वैविद्यालय और जेनेवा विश्वाविद्यालय के शोधकर्ताओं ने किया है. उनका कहना है कि इस प्रक्रिया के तहत किसी भी व्यक्ति से संवेदनशील जानकारियां हासिल की जा सकती है. यहां तक कि उनका पिन नंबर और बैंक की तमाम जानकारियां भी इकट्ठा की जा सकती हैं. अपने इस प्रयोग के लिए उन्होंने आसानी से मिलने वाले गेम्स कंट्रोलर की मदद ली, जिसकी कीमत 299 डॉलर के आसपास है. यह यूर्जस को कंप्यूटर से बातचीत करने में मदद करता है और अकसर गेम्स को नियंत्रित करने के काम में इस्तेमाल आता है. वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तकनीक की मदद से किसी भी अपराधी से पूछताछ करने में एक हद तक आसानी हो सकती है.


Continue reading

Research

All in topic
नए नीले की खोज
Research

नए नीले की खोज

नए नीले की खोज चंद्रभूषण अमेरिकी केमिकल कंपनी ड्यूपॉन्ट में काम करते हुए बहुतेरे पेटेंट अपने नाम कर चुके भारतीय रसायनज्ञ मैस सुब्रह्मण्यन 2006 में कंपनी छोड़कर ओरेगॉन स्टेट यूनिवर्सिटी पहुंचे तो वहां मल्टीफेरोइक मटीरियल…

करोड़ो साल पुराने जीवाश्मों का खजाना
Research

करोड़ो साल पुराने जीवाश्मों का खजाना

52 करोड़ साल पुराने जीवाश्मों का खजाना चंद्रभूषण जीवाश्मशास्त्रियों के लिए मूसलों से ढोल बजाने का वक्त है। दक्षिण-मध्य चीन के हूपेई प्रांत में एक छोटी सी पहाड़ी नदी तानश्वी के किनारे उन्हें अतिप्राचीन जीवाश्मों का सबसे बड…

न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर इंटरव्यू
Research

न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर इंटरव्यू

*न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर अजय शर्मा जी का इंटरव्यू* *प्र.1*: न्यूटन की गति का तीसरा नियम क्या है? इसे कैसे समझा जा सकता है? *अजय शर्माः* न्यूटन ने तीसरा नियम अपनी पुस्तक प्रिसीपिया मे 1686 में दिया था इसके अनुसा…