Skip to content
Research

न्यू रिसर्च-पेड. की पत्तियों में सोने के कण!

भारत में सपने में दिखे सोने की खोज के लिए हो रही खुदाई में अब तक एक रत्ती सोना न मिला हो, लेकिन पेंड़ो का ऐसा दावा गलत नहीं होता. खास पेड.ों की पत्तियां जमीन में दबे सोने या दूसरे खनिजों का सटीक सुराग देती हैं. कॉमनवेल्थ…

न्यू रिसर्च-पेड. की पत्तियों में सोने के कण!


भारत में सपने में दिखे सोने की खोज के लिए हो रही खुदाई में अब तक एक रत्ती सोना न मिला हो, लेकिन पेंड़ो का ऐसा दावा गलत नहीं होता. खास पेड.ों की पत्तियां जमीन में दबे सोने या दूसरे खनिजों का सटीक सुराग देती हैं. कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के वैज्ञानिकों ने लंबे वक्त तक पश्‍चिमी ऑस्ट्रेलिया के एक इलाके का अध्ययन किया. कंगारुओं के लिए मशहूर इस इलाके से 18वीं शताब्दी के अंत में खूब सोना निकाला गया था. वैज्ञानिकों की टीम ने इस इलाके के 500 पेंड़ो पर शोध किया. भू-रसायन विज्ञानी मेल लिनटेर्न कहते हैं कि रिसर्च टीम को उस इलाके के यूकेलिप्टस के पेंड़ो की पत्तियों में सोने के कण मिले हैं. लिनटेर्न के मुताबिक, ‘यूकेलिप्टस हाइड्रॉलिक पम्प की तरह काम करता है, इसकी जडे. जमीन में बहुत ही गहराई तक जाती हैं और ऐसा पानी खींच लेती हैं जिसमें सोना भी है.’ पानी के साथ आये स्वर्ण कण शाखाओं के जरिये पत्तियों तक पहुंचते हैं. लिनटेर्न कहते हैं, ‘शायद सोना पेड. पौधों के लिए जहरीला होता है, इसी कारण यूकेलिप्टस का पेड. सोने की वजह से बीमार होनेवाली पत्तियां गिरा देता है.’ रिसर्च पेपर कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन की पत्रिका नेचर कम्युनिकेशन में छपा है. (स्रोत : डीडब्ल्यू वर्ल्ड)
Continue reading

Research

All in topic
नए नीले की खोज
Research

नए नीले की खोज

नए नीले की खोज चंद्रभूषण अमेरिकी केमिकल कंपनी ड्यूपॉन्ट में काम करते हुए बहुतेरे पेटेंट अपने नाम कर चुके भारतीय रसायनज्ञ मैस सुब्रह्मण्यन 2006 में कंपनी छोड़कर ओरेगॉन स्टेट यूनिवर्सिटी पहुंचे तो वहां मल्टीफेरोइक मटीरियल…

करोड़ो साल पुराने जीवाश्मों का खजाना
Research

करोड़ो साल पुराने जीवाश्मों का खजाना

52 करोड़ साल पुराने जीवाश्मों का खजाना चंद्रभूषण जीवाश्मशास्त्रियों के लिए मूसलों से ढोल बजाने का वक्त है। दक्षिण-मध्य चीन के हूपेई प्रांत में एक छोटी सी पहाड़ी नदी तानश्वी के किनारे उन्हें अतिप्राचीन जीवाश्मों का सबसे बड…

न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर इंटरव्यू
Research

न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर इंटरव्यू

*न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर अजय शर्मा जी का इंटरव्यू* *प्र.1*: न्यूटन की गति का तीसरा नियम क्या है? इसे कैसे समझा जा सकता है? *अजय शर्माः* न्यूटन ने तीसरा नियम अपनी पुस्तक प्रिसीपिया मे 1686 में दिया था इसके अनुसा…