Skip to content
Research

नैनोपार्टिकल्स पहुंचाएंगे दवा

मेडिसिन के क्षेत्र में गंभीर बीमारियों की पहचान और उपचार में नैनो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल काफी पहले से हो रहा है। लेकिन अब नैनोपार्टिकल्स के जरिए शरीर में दवा पहुंचाने की तैयारी चल रही है। नैनो टेक्नोलॉजी मेडिसिन जगत की क…

नैनोपार्टिकल्स पहुंचाएंगे दवा


मेडिसिन के क्षेत्र में गंभीर बीमारियों की पहचान और उपचार में नैनो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल काफी पहले से हो रहा है। लेकिन अब नैनोपार्टिकल्स के जरिए शरीर में दवा पहुंचाने की तैयारी चल रही है।

नैनो टेक्नोलॉजी मेडिसिन जगत की कायाकल्प को तैयार है। खासकर मरीजों को दवा देने की प्रक्रिया तो पूरी तरह से बदल जाएगी। इसके जरिए शरीर के प्रभावित हिस्से को सीधे-सीधे दवा मिल सकेगी, वह भी उस हिस्से के आसपास की कोशिकाओं को बगैर कोई नुकसान पहुंचाए। दवा ले जाने वाले नैनोपार्टिकल्स शरीर में फैलकर ऊतकों में प्रवेश करेंगे। आकार में छोटे होने से वे बारीक से बारीक रक्त वाहिनियों तक में जा सकेंगे।

कैसे होंगे नैनोपार्टिकल्स

दवाओं को पहुंचाने के लिए 100 माइक्रोन (एक माइक्रोन यानी 0.001 मिमी) आकार वाले नैनोपार्टिकल्स की मदद ली जाएगी। इन्हें ऐसे मटेरियल से बनाया जाएगा जिसमें या तो दवा घोली जाएगी या उसमें बांध कर दवा पहुंचाई जाएगी। यह मटेरियल बायो डीग्रेडेबल होगा यानी निश्चित लक्ष्य यानी अंग तक पहुंचने के बाद स्वयं ही घुल कर समाप्त हो जाएगा। इसके किसी तरह के साइड इफैक्ट्स भी सामने नहीं आएंगे।

क्या होगा फायदा

नैनोपार्टिकल्स के जरिए दवा प्रभावित अंग, ऊतक या ट्यूमर तक पहुंचेगी। इस तरह उस हिस्से को सही डोज सीधे तौर पर मिलेगी और दवा की बर्बादी रुकेगी।

फिलहाल क्या है स्थिति

मेडिसिन के क्षेत्र में नैनोपार्टिकल्स का इस्तेमाल कुछ खास कैंसर की उपचार विधियों में किया जा रहा है। इनके जरिए कैंसर कोशिकाओं को खत्म किया जा रहा है। यही नहीं, नैनोपार्टिकल्स के जरिए कैंसर की पहचान भी की जा रही है। इनकी मदद से कैंसर को बिल्कुल शुरुआती स्तर पर ही खत्म करने में मदद मिल रही है।


Continue reading

Research

All in topic
नए नीले की खोज
Research

नए नीले की खोज

नए नीले की खोज चंद्रभूषण अमेरिकी केमिकल कंपनी ड्यूपॉन्ट में काम करते हुए बहुतेरे पेटेंट अपने नाम कर चुके भारतीय रसायनज्ञ मैस सुब्रह्मण्यन 2006 में कंपनी छोड़कर ओरेगॉन स्टेट यूनिवर्सिटी पहुंचे तो वहां मल्टीफेरोइक मटीरियल…

करोड़ो साल पुराने जीवाश्मों का खजाना
Research

करोड़ो साल पुराने जीवाश्मों का खजाना

52 करोड़ साल पुराने जीवाश्मों का खजाना चंद्रभूषण जीवाश्मशास्त्रियों के लिए मूसलों से ढोल बजाने का वक्त है। दक्षिण-मध्य चीन के हूपेई प्रांत में एक छोटी सी पहाड़ी नदी तानश्वी के किनारे उन्हें अतिप्राचीन जीवाश्मों का सबसे बड…

न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर इंटरव्यू
Research

न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर इंटरव्यू

*न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर अजय शर्मा जी का इंटरव्यू* *प्र.1*: न्यूटन की गति का तीसरा नियम क्या है? इसे कैसे समझा जा सकता है? *अजय शर्माः* न्यूटन ने तीसरा नियम अपनी पुस्तक प्रिसीपिया मे 1686 में दिया था इसके अनुसा…