Skip to content
Research

अब 3डी प्रिंटर से निकलेंगे मानव-अंग

ब्रिटेन के वैानिकों ने ऐसा 3डी प्रिंटर बनाने में कामयाबी हासिल की है, जो सिर्फ एक बटन दबाते ही प्रत्यारोपण के लिए मानव अंग तैयार कर देगा। प्रिंटर के एक सिरे में बस जरूरी कोशिकाएं व अन्य चीजें डालनी होंगी और यह उन्हें व्य…

अब 3डी प्रिंटर से निकलेंगे मानव-अंग
ब्रिटेन के वैानिकों ने ऐसा 3डी प्रिंटर बनाने में कामयाबी हासिल की है, जो सिर्फ एक बटन दबाते ही प्रत्यारोपण के लिए मानव अंग तैयार कर देगा। प्रिंटर के एक सिरे में बस जरूरी कोशिकाएं व अन्य चीजें डालनी होंगी और यह उन्हें व्यवस्थित कर मानव अंग में तब्दील कर देगा। वैानिकों के अनुसार, प्रिंटर का नोकदार सिरा (नोजल हेड) इस काम को अंजाम देगा। इस नोजल हेड को विस्टा 3डी नाम दिया गया है। यह नोजल हेड पतली से पतली चीजों को एक-दूसरे से पूरी सटीकता से जोड़ देगा। इससे खिलौने, मेडिकल उपकरण, हवाई जहाज के पुर्जे और इंसान के शरीर में प्रत्यारोपण के लिए अंग तैयार किए जा सकेंगे। मेलबर्न टीटीपी कंपनी के प्रबंध निदेशक सैम हाइड ने इस आविष्कार को उत्साहजनक करार दिया। कैम्ब्रिज न्यूज से बातचीत के दौरान हाइड ने बताया कि पांच से 10 वर्षो में प्रिंटर से मानव शरीर के लिए अंग तैयार होने लगेंगे। उन्होंने बताया कि प्रिंटर में जरूरी कोशिकाएं डालने के बाद उन्हें सही अवस्था में रखने की जरूरत होती है ताकि उन्हें किसी तरह का नुकसान न पहुंचे। इस काम को बहुत बारीकी से अंजाम देना होता है। 3डी प्रिंटर यही काम करेगा। हाइड ने बताया कि शुरुआत में प्रिंटर से आसान ढांचे वाले अंग तैयार किए जाएंगे और फिर धीरे-धीरे इससे जटिल अंग बनाए जाएंगे। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में चिकित्सा उपकरणों के विशेषा डा. सीन चेंग ने कहा कि इस प्रिंटर के सहारे मानव अंगों के बनने से हर साल लाखों लोगों की जिंदगी बचाई जा सकेगी। हालांकि इस तकनीक के इस्तेमाल से पहले अभी कुछ जरूरी चरण पूरे होने बाकी हैं। नोजल को फिलहाल एक 2डी प्रिंटर से जोड़ा गया है। इसे 3डी प्रिंटर से जोड़ने में अभी दो साल का वक्त लग सकता है।लंदन, प्रेट्र : ब्रिटेन के वैानिकों ने ऐसा 3डी प्रिंटर बनाने में कामयाबी हासिल की है, जो सिर्फ एक बटन दबाते ही प्रत्यारोपण के लिए मानव अंग तैयार कर देगा। प्रिंटर के एक सिरे में बस जरूरी कोशिकाएं व अन्य चीजें डालनी होंगी और यह उन्हें व्यवस्थित कर मानव अंग में तब्दील कर देगा। वैानिकों के अनुसार, प्रिंटर का नोकदार सिरा (नोजल हेड) इस काम को अंजाम देगा। इस नोजल हेड को विस्टा 3डी नाम दिया गया है। यह नोजल हेड पतली से पतली चीजों को एक-दूसरे से पूरी सटीकता से जोड़ देगा। इससे खिलौने, मेडिकल उपकरण, हवाई जहाज के पुर्जे और इंसान के शरीर में प्रत्यारोपण के लिए अंग तैयार किए जा सकेंगे। मेलबर्न टीटीपी कंपनी के प्रबंध निदेशक सैम हाइड ने इस आविष्कार को उत्साहजनक करार दिया। कैम्ब्रिज न्यूज से बातचीत के दौरान हाइड ने बताया कि पांच से 10 वर्षो में प्रिंटर से मानव शरीर के लिए अंग तैयार होने लगेंगे। उन्होंने बताया कि प्रिंटर में जरूरी कोशिकाएं डालने के बाद उन्हें सही अवस्था में रखने की जरूरत होती है ताकि उन्हें किसी तरह का नुकसान न पहुंचे। इस काम को बहुत बारीकी से अंजाम देना होता है। 3डी प्रिंटर यही काम करेगा। हाइड ने बताया कि शुरुआत में प्रिंटर से आसान ढांचे वाले अंग तैयार किए जाएंगे और फिर धीरे-धीरे इससे जटिल अंग बनाए जाएंगे। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में चिकित्सा उपकरणों के विशेषा डा. सीन चेंग ने कहा कि इस प्रिंटर के सहारे मानव अंगों के बनने से हर साल लाखों लोगों की जिंदगी बचाई जा सकेगी। हालांकि इस तकनीक के इस्तेमाल से पहले अभी कुछ जरूरी चरण पूरे होने बाकी हैं। नोजल को फिलहाल एक 2डी प्रिंटर से जोड़ा गया है। इसे 3डी प्रिंटर से जोड़ने में अभी दो साल का वक्त लग सकता है।

Continue reading

Research

All in topic
नए नीले की खोज
Research

नए नीले की खोज

नए नीले की खोज चंद्रभूषण अमेरिकी केमिकल कंपनी ड्यूपॉन्ट में काम करते हुए बहुतेरे पेटेंट अपने नाम कर चुके भारतीय रसायनज्ञ मैस सुब्रह्मण्यन 2006 में कंपनी छोड़कर ओरेगॉन स्टेट यूनिवर्सिटी पहुंचे तो वहां मल्टीफेरोइक मटीरियल…

करोड़ो साल पुराने जीवाश्मों का खजाना
Research

करोड़ो साल पुराने जीवाश्मों का खजाना

52 करोड़ साल पुराने जीवाश्मों का खजाना चंद्रभूषण जीवाश्मशास्त्रियों के लिए मूसलों से ढोल बजाने का वक्त है। दक्षिण-मध्य चीन के हूपेई प्रांत में एक छोटी सी पहाड़ी नदी तानश्वी के किनारे उन्हें अतिप्राचीन जीवाश्मों का सबसे बड…

न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर इंटरव्यू
Research

न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर इंटरव्यू

*न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर अजय शर्मा जी का इंटरव्यू* *प्र.1*: न्यूटन की गति का तीसरा नियम क्या है? इसे कैसे समझा जा सकता है? *अजय शर्माः* न्यूटन ने तीसरा नियम अपनी पुस्तक प्रिसीपिया मे 1686 में दिया था इसके अनुसा…