Skip to content
Research

रोबोटिक मछलियों की कामयाबी

इनसानी दुनिया में अब रोबोट की भूमिका काफी बढ.ती जा रही है. सैन्य सुरक्षा से लेकर विभित्र प्रकार के शोध तक में भी अब इनकी मदद ली जाने लगी है. हाल में, एक रोबोट ने अपनी पहली प्रायोगिक गतिविधि में यह संकेत दिया है कि जेब्रा…

रोबोटिक मछलियों की कामयाबी

इनसानी दुनिया में अब रोबोट की भूमिका काफी बढ.ती जा रही है. सैन्य सुरक्षा से लेकर विभित्र प्रकार के शोध तक में भी अब इनकी मदद ली जाने लगी है. हाल में, एक रोबोट ने अपनी पहली प्रायोगिक गतिविधि में यह संकेत दिया है कि जेब्राफिश को इंजीनियर्ड रोबोट के जरिए प्रभावित किया जा सकता है. इस रोबोट का प्रयोग मछलियों के व्यवहार को नियंत्रित करने और उस पर निगरानी के लिए किया गया था. प्रयोग की सफलता के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि विलुप्ति की कगार पर पहुंचे या वैसे जलीय जीवों जो खतरे में हैं, की रक्षा करने में भविष्य में जल आधारित रोबोट मददगार हो सकते हैं. अपनी तरह के इस विशेष रोबोट को पॉलीटेक्निक इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूयॉर्क और इटली की शोध संस्था ने बनाया है. इस रोबोट की पूंछ को शोधकर्ता यांत्रिक तौर पर नियंत्रित कर सकते हैं. जब इसे 65 लीटर वाले फिश टैंक में रखा गया तो कुछ देर बाद रोबोट की पूंछ ने जेब्रा फिश को आकर्षित किया. शोधकर्ताओं का मानना है कि रोबोट की यह क्षमता उसके बायो इंस्पायर्ड गुणों के कारण बढ.ी है. इस रोबोट को मछली के आकार का ही बनाया गया है और इसका रंग भी मछलियों के रंगों की तरह ही है. इस प्रयोग के बाद शोधकर्ताओं ने बताया कि यह एक विशेष प्रकार का शोध है, जिसमें उन्हें सफलता मिली है. अब इस शोध की मदद से अन्य प्रकार के जलीय जीवों के बारे जानकारी हासिल की जा सकती है. अब इस बात को लेकर भी शोध किया जा रहा है कि क्या इस तरह की रोबोटिक मछली और असली मछलियों के बीच संवाद हो सकता है?
Filed under
#प्रभातखबर
Continue reading

Research

All in topic
नए नीले की खोज
Research

नए नीले की खोज

नए नीले की खोज चंद्रभूषण अमेरिकी केमिकल कंपनी ड्यूपॉन्ट में काम करते हुए बहुतेरे पेटेंट अपने नाम कर चुके भारतीय रसायनज्ञ मैस सुब्रह्मण्यन 2006 में कंपनी छोड़कर ओरेगॉन स्टेट यूनिवर्सिटी पहुंचे तो वहां मल्टीफेरोइक मटीरियल…

करोड़ो साल पुराने जीवाश्मों का खजाना
Research

करोड़ो साल पुराने जीवाश्मों का खजाना

52 करोड़ साल पुराने जीवाश्मों का खजाना चंद्रभूषण जीवाश्मशास्त्रियों के लिए मूसलों से ढोल बजाने का वक्त है। दक्षिण-मध्य चीन के हूपेई प्रांत में एक छोटी सी पहाड़ी नदी तानश्वी के किनारे उन्हें अतिप्राचीन जीवाश्मों का सबसे बड…

न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर इंटरव्यू
Research

न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर इंटरव्यू

*न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर अजय शर्मा जी का इंटरव्यू* *प्र.1*: न्यूटन की गति का तीसरा नियम क्या है? इसे कैसे समझा जा सकता है? *अजय शर्माः* न्यूटन ने तीसरा नियम अपनी पुस्तक प्रिसीपिया मे 1686 में दिया था इसके अनुसा…