Skip to content
Research

फ्लैट लेंस से बदलेगी फोटोग्राफी

फोटोग्राफी की दुनिया की काफी पुरानी है. लेकिन, इस दुनिया में भी एक नयी क्रांति आने वाली है और इसका सारा श्रेय हार्वर्ड विश्वफविद्यालय के भौतिकविदों को दिया जाना चाहिए. दरअसल, शोधकर्ताओं ने एक नये प्रकार के लेंस की मदद से…

फ्लैट लेंस से बदलेगी फोटोग्राफी

फोटोग्राफी की दुनिया की काफी पुरानी है. लेकिन, इस दुनिया में भी एक नयी क्रांति आने वाली है और इसका सारा श्रेय हार्वर्ड विश्वफविद्यालय के भौतिकविदों को दिया जाना चाहिए. दरअसल, शोधकर्ताओं ने एक नये प्रकार के लेंस की मदद से परफेक्ट इमेज यानी संपूर्ण छवि बनाने का दावा किया है. शोध टीम ने एक बेहद ही पतला और फ्लैट लेंस है. यह लेंस महज 60 नैनोमीटर मोटा है. इस कारण यह द्विआयामी दिखता है. इतना पतला होने के बावजूद यह बिना किसी विकृति के प्रकाश को फोकस करने में सक्षम है. शोधकर्ताओं का कहना है कि इस तकनीक की मदद से फोटोग्राफी की दुनिया काफी बदलना आ सकता है. यह तकनीक प्रोफेशनल और स्मार्टफोन फोटोग्राफी से लेकर फाइबर-ऑप्टिक केबल्स के क्षेत्र में भी व्यापक बदलाव ला सकता है. गौरतलब है कि यह नया लेंस कुछ इस तरह काम करता है कि जब प्रकाश इसकी मोटाई से होकर गुजरता है तो बिना देरी के उसी वक्त आप तात्कालिक फेज बना सकते हैं. इस लेंस को फ्लैट लेंस का नाम दिया गया है और इसे एक नैनोमीटर सोने की परत के साथ सिलिकॉन की पतली परत के साथ बनाया गया है. फ्लैट लेंस फिश आइ की तरह असामान्य प्रकाश प्रसारित करती है. इसके अलावा इस लेंस में सभी खामियां नहीं हैं. यही वजह है कि फोटो या सिगनल बिल्कुल सटीक आता है और उसे सही करने के लिए किसी भी जटिल तकनीक की जरूरत नहीं पड़ती है. शोधकर्ताओं का कहना है कि इस तकनीक के आने के बाद भविष्य में हमे पुराने जटिल सभी तकनीकों से मुक्ति मिल सकती है. इस लिहाज से फ्लैट लेंस की भूमिका काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाली है.

Continue reading

Research

All in topic
नए नीले की खोज
Research

नए नीले की खोज

नए नीले की खोज चंद्रभूषण अमेरिकी केमिकल कंपनी ड्यूपॉन्ट में काम करते हुए बहुतेरे पेटेंट अपने नाम कर चुके भारतीय रसायनज्ञ मैस सुब्रह्मण्यन 2006 में कंपनी छोड़कर ओरेगॉन स्टेट यूनिवर्सिटी पहुंचे तो वहां मल्टीफेरोइक मटीरियल…

करोड़ो साल पुराने जीवाश्मों का खजाना
Research

करोड़ो साल पुराने जीवाश्मों का खजाना

52 करोड़ साल पुराने जीवाश्मों का खजाना चंद्रभूषण जीवाश्मशास्त्रियों के लिए मूसलों से ढोल बजाने का वक्त है। दक्षिण-मध्य चीन के हूपेई प्रांत में एक छोटी सी पहाड़ी नदी तानश्वी के किनारे उन्हें अतिप्राचीन जीवाश्मों का सबसे बड…

न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर इंटरव्यू
Research

न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर इंटरव्यू

*न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर अजय शर्मा जी का इंटरव्यू* *प्र.1*: न्यूटन की गति का तीसरा नियम क्या है? इसे कैसे समझा जा सकता है? *अजय शर्माः* न्यूटन ने तीसरा नियम अपनी पुस्तक प्रिसीपिया मे 1686 में दिया था इसके अनुसा…