Skip to content
Research

प्रतिभा खोज स्कॉलरशिप की संख्या दोगुनी

मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के तहत मिलने वाली स्कॉलरशिप की संख्या को एक हजार से बढ़ाकर दो हजार करने का ऐलान किया है। इन स्कॉलरशिप की संख्या में पिछली बार इजाफा सन 2000 में किया ग…

प्रतिभा खोज स्कॉलरशिप की संख्या दोगुनी
मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के तहत मिलने वाली स्कॉलरशिप की संख्या को एक हजार से बढ़ाकर दो हजार करने का ऐलान किया है। इन स्कॉलरशिप की संख्या में पिछली बार इजाफा सन 2000 में किया गया था उसके बाद इनकी संख्या एक हजार ही चली आ रही है जबकि स्कूली छात्रों की संख्या में तब से दोगुने से भी ज्यादा की वृद्धि हो चुकी है।ईरानी ने यहां राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के 55वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया। इस कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा सचिव आर. सी. खूटिया ने कहा कि उन्हें 1973 में राष्ट्रीय प्रतिभा खोज स्कॉलरशिप मिली थी। ईरानी ने कहा कि उनका जन्म 1976 का है और उन्होंने भी यह परीक्षा दी थी। एक स्कूली छात्र के लिए यह स्कॉलरशिप जीवन में बहुत महत्व रखती है। इसलिए इनकी संख्या को बढ़ाए जाने की जरूरत है। इसलिए इस साल से यह संख्या एक हजार की बजाय दो हजार की जाएगी।बता दें कि इस स्कॉलरशिप को पाने वाले छात्रों को प्रति माह पांच सौ रुपये की राशि दो सालों तक प्रदान की जाती है। कक्षा दसवीं में पढ़ने वाले छात्र इस परीक्षा में बैठते हैं। 1961 में पहली बार जब यह स्कॉलरशिप शुरू हुई थी तो तब इनकी संख्या सिर्फ दस थी।हर जिले में बनेगी विज्ञान लैब छात्रों में विज्ञान एवं गणित की पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा नवाचार को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय आविष्कार योजना के तहत हर जिले में एक मॉडल विज्ञान प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी। साल के अंत तक यह योजना तैयार कर ली जाएगी। इसके लिए राज्यों को मदद भी प्रदान की जाएगी।पढ़ाई का आकलन होगा ईरानी ने कहा कि तीसरी, पाँचवी, आठवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों ने स्कूली पढ़ाई में क्या सीखा है, इसका अब सभी शैक्षणिक वर्ष में सैम्पल सर्वेक्षण के जरिए आकलन कराया जाएगा। इसका जिम्मा एनसीईआरटी को सौंपा जाएगा। इसके लिए उन्होंने एनसीईआरटी के अधिकारियों से योजना पेश करने को कहा।क्षेत्रीय भाषाओं में पुस्तकें उन्होंने कहा कि एनसीईआरटी की पुस्तकों का प्रादेशिक भाषाओं में भी अनुवाद किया जाएगा। अभी ये पुस्तकें हिन्दी, उर्दू तथा अंग्रेजी में छपती हैं। लेकिन यदि इन्हें प्रादेशिक भाषाओं में भी छापा जाए तो दूरदराज के इलाकों के छात्रों को भी आसानी होगी।विशेष पाठ्यक्रम उन्होंने आटिज्म और सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित बच्चों के लिए एनसीईआरटी से अलग पाठ्य सामग्री तैयार करने को कहा। क्योंकि ऐसे बच्चों की सीखने की प्रवृत्ति धीमी होती है। इरानी ने दृष्टिहीन छात्रों के लिए ब्रेल और अंग्रेजी में भौगोलिक मानचित्र की पुस्तक का विमोचन भी किया।
Filed under
#विज्ञान प्रसार
Continue reading

Research

All in topic
नए नीले की खोज
Research

नए नीले की खोज

नए नीले की खोज चंद्रभूषण अमेरिकी केमिकल कंपनी ड्यूपॉन्ट में काम करते हुए बहुतेरे पेटेंट अपने नाम कर चुके भारतीय रसायनज्ञ मैस सुब्रह्मण्यन 2006 में कंपनी छोड़कर ओरेगॉन स्टेट यूनिवर्सिटी पहुंचे तो वहां मल्टीफेरोइक मटीरियल…

करोड़ो साल पुराने जीवाश्मों का खजाना
Research

करोड़ो साल पुराने जीवाश्मों का खजाना

52 करोड़ साल पुराने जीवाश्मों का खजाना चंद्रभूषण जीवाश्मशास्त्रियों के लिए मूसलों से ढोल बजाने का वक्त है। दक्षिण-मध्य चीन के हूपेई प्रांत में एक छोटी सी पहाड़ी नदी तानश्वी के किनारे उन्हें अतिप्राचीन जीवाश्मों का सबसे बड…

न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर इंटरव्यू
Research

न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर इंटरव्यू

*न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर अजय शर्मा जी का इंटरव्यू* *प्र.1*: न्यूटन की गति का तीसरा नियम क्या है? इसे कैसे समझा जा सकता है? *अजय शर्माः* न्यूटन ने तीसरा नियम अपनी पुस्तक प्रिसीपिया मे 1686 में दिया था इसके अनुसा…