Skip to content
Research

न्यूटन की सीरीज पहले ही खोज चुके थे भारतीय गणितज्ञ माधव

ज्यामिति के पाइथागोरस थ्योरम को एक भारतीय मनीषी की दिमागी उपज करार देने के बाद अब महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन के गणितीय फार्मूले को भी एक हिंदुस्तानी गणितज्ञ की देन बताया जा रहा है। गोवा की राजधानी पणजी में तीन दिनों तक च…

न्यूटन की सीरीज पहले ही खोज चुके थे भारतीय गणितज्ञ माधव
ज्यामिति के पाइथागोरस थ्योरम को एक भारतीय मनीषी की दिमागी उपज करार देने के बाद अब महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन के गणितीय फार्मूले को भी एक हिंदुस्तानी गणितज्ञ की देन बताया जा रहा है। गोवा की राजधानी पणजी में तीन दिनों तक चले विज्ञान भारती सम्मेलन में वैज्ञानिक जयंत सहस्रबुद्धे ने दावा किया है कि न्यूटोनियन सीरीज के नाम से मशहूर गणित के पावर सीरीज की खोज आइजक न्यूटन से बहुत पहले केरल के गणितज्ञ माधव ने 14वीं सदी में ही कर ली थी। उनका कहना है कि गणित के पावर सीरीज की खोज असल में माधव ने ही की थी। सहस्रबुद्धे के अनुसार, 'माधव एक महान गणितज्ञ थे। उनकी कृतियों के अध्ययन से स्पष्ट है कि जो कुछ माधव ने 14वीं सदी में खोज लिया था, उसको ही महान वैज्ञानिक न्यूटन ने 17वीं सदी में फिर से परिभाषित किया। जिसे आधुनिक गणित में न्यूटन की सीरीज के नाम से जाना जाता है।' उनका कहना था, 'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसा प्रयास चल रहा है कि गणितीय पावर सीरीज की खोज का श्रेय न्यूटन के साथ-साथ माधव को भी दिया जाए।' पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सहस्रबुद्धे ने बताया, पाइथागोरस थ्योरम भी भारत की ही देन है। हमारे ऋषि-मुनि यज्ञ करने के लिए इस थ्योरम का इस्तेमाल करते थे। वे पाइथागोरस थ्योरम के अनुसार यज्ञ वेदिकाएं बनाते थे। विज्ञान भारती सम्मेलन का आयोजन प्राचीन भारतीय विज्ञान के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए किया गया था। इस सम्मेलन में प्राचीन भारतीय ज्ञान को आधुनिक विज्ञान में समाहित करने पर भी जोर दिया गया।बकौल सहस्रबुद्धे, 'भारद्वाज ऋषि ने कहा था कि अगर दिखाई नहीं देने वाले विमान को बनाना है तो धातुओं का एक खास मिश्रण तैयार करना पड़ेगा।' उनके मुताबिक वैज्ञानिक सीएसआर प्रभु ने भारद्वाज ऋषि द्वारा वर्णित उक्त मिश्रण को तैयार करने में कामयाबी हासिल कर ली है। धातुओं का यह मिश्रण अस्सी फीसद प्रकाश को सोख लेता है। उन्होंने कहा, "इस प्राचीन मिश्र धातु का प्रयोग कर बनने वाला विमान रडार की पकड़ से दूर रहेगा। सम्मेलन को वैज्ञानिक प्रभु ने भी संबोधित किया।
Continue reading

Research

All in topic
नए नीले की खोज
Research

नए नीले की खोज

नए नीले की खोज चंद्रभूषण अमेरिकी केमिकल कंपनी ड्यूपॉन्ट में काम करते हुए बहुतेरे पेटेंट अपने नाम कर चुके भारतीय रसायनज्ञ मैस सुब्रह्मण्यन 2006 में कंपनी छोड़कर ओरेगॉन स्टेट यूनिवर्सिटी पहुंचे तो वहां मल्टीफेरोइक मटीरियल…

करोड़ो साल पुराने जीवाश्मों का खजाना
Research

करोड़ो साल पुराने जीवाश्मों का खजाना

52 करोड़ साल पुराने जीवाश्मों का खजाना चंद्रभूषण जीवाश्मशास्त्रियों के लिए मूसलों से ढोल बजाने का वक्त है। दक्षिण-मध्य चीन के हूपेई प्रांत में एक छोटी सी पहाड़ी नदी तानश्वी के किनारे उन्हें अतिप्राचीन जीवाश्मों का सबसे बड…

न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर इंटरव्यू
Research

न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर इंटरव्यू

*न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर अजय शर्मा जी का इंटरव्यू* *प्र.1*: न्यूटन की गति का तीसरा नियम क्या है? इसे कैसे समझा जा सकता है? *अजय शर्माः* न्यूटन ने तीसरा नियम अपनी पुस्तक प्रिसीपिया मे 1686 में दिया था इसके अनुसा…