Skip to content
Research

नोबेल पुरस्कार 2017 के विजेता

नोबेल पुरस्कार 2017 के विजेताओं की सूची: नोबेल पुरस्कार 2017 की घोषणा नोबेल फाउंडेशन द्वारा जारी की जा रही है। नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष 1901 में शुरू किया गया यह शांति, साह…

नोबेल पुरस्कार 2017 के विजेता
नोबेल पुरस्कार 2017 के विजेताओं की सूची: नोबेल पुरस्कार 2017 की घोषणा नोबेल फाउंडेशन द्वारा जारी की जा रही है। नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष 1901 में शुरू किया गया यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1968 से की गई। पहला नोबेल शांति पुरस्कार 1901 में रेड क्रॉस के संस्थापक ज्यां हैरी दुनांत और फ़्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष फ्रेडरिक पैसी को संयुक्त रूप से दिया गया। इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 14 लाख डालर की राशि प्रदान की जाती है। नोबेल पुरस्कार 2017 के विजेताओं की सूचि एवं उनके कार्य निम्नलिखित है: चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार 2017 के विजेता: अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों- जैफ्री सी हाल, माइकल रोसबाश तथा माइकल डब्ल्यू यंग को इस साल के चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। भौतिकी के नोबेल पुरस्कार 2017 के विजेता: अमेरिकी खगोलविज्ञानियों बैरी बैरिश, किप थोर्ने तथा रेनर वेस को गुरुत्व तरंगों की खोज के लिए मंगलवार (3 अक्टूबर) इस साल का भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है। रसायन के नोबेल पुरस्कार 2017 के विजेता: जैक्स ड्यूबचित, जोएचिम फ्रैंक और रिचर्ड हेंडरसन को रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) का नोबेल पुरस्कार 2017 दिया गया। तीनों वैज्ञानिकों को बॉयोमालीक्यूल्स के सॉल्यूशन के उच्च संकल्प संरचना के निर्धारण के लिए क्रायो इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोपी विकसित करने को लेकर सम्मानित किया गया। शांति के नोबेल पुरस्कार 2017 के विजेता: इसकी घोषणा 6 अक्टूबर 2017 को होगी। अर्थशास्त्र / इकोनॉमिक्स के नोबेल पुरस्कार 2017 के विजेता: इसकी घोषणा 9 अक्टूबर 2017 को होगी।
साहित्य अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार 2017 के विजेता: इसकी घोषणा अगले महिने होगी।
Continue reading

Research

All in topic
नए नीले की खोज
Research

नए नीले की खोज

नए नीले की खोज चंद्रभूषण अमेरिकी केमिकल कंपनी ड्यूपॉन्ट में काम करते हुए बहुतेरे पेटेंट अपने नाम कर चुके भारतीय रसायनज्ञ मैस सुब्रह्मण्यन 2006 में कंपनी छोड़कर ओरेगॉन स्टेट यूनिवर्सिटी पहुंचे तो वहां मल्टीफेरोइक मटीरियल…

करोड़ो साल पुराने जीवाश्मों का खजाना
Research

करोड़ो साल पुराने जीवाश्मों का खजाना

52 करोड़ साल पुराने जीवाश्मों का खजाना चंद्रभूषण जीवाश्मशास्त्रियों के लिए मूसलों से ढोल बजाने का वक्त है। दक्षिण-मध्य चीन के हूपेई प्रांत में एक छोटी सी पहाड़ी नदी तानश्वी के किनारे उन्हें अतिप्राचीन जीवाश्मों का सबसे बड…

न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर इंटरव्यू
Research

न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर इंटरव्यू

*न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर अजय शर्मा जी का इंटरव्यू* *प्र.1*: न्यूटन की गति का तीसरा नियम क्या है? इसे कैसे समझा जा सकता है? *अजय शर्माः* न्यूटन ने तीसरा नियम अपनी पुस्तक प्रिसीपिया मे 1686 में दिया था इसके अनुसा…