Skip to content
Research

तारों का रहस्य

अंतरिक्ष की दुनिया जितनी रोचक है, उतनी रहस्यमयी भी. इसमें कई ऐसे राज छिपे हैं, जिसका पता लगाने के लिए खगोलविज्ञानी वर्षों से लगे हैं. इन्हीं रहस्यों में एक है तारों का रहस्य. जब हम रात में आकाश की ओर देखते हैं, तो कभी-न-…

तारों का रहस्य
अंतरिक्ष की दुनिया जितनी रोचक है, उतनी रहस्यमयी भी. इसमें कई ऐसे राज छिपे हैं, जिसका पता लगाने के लिए खगोलविज्ञानी वर्षों से लगे हैं. इन्हीं रहस्यों में एक है तारों का रहस्य. जब हम रात में आकाश की ओर देखते हैं, तो कभी-न-कभी हम सभी को यह ख्याल जरूर आता होगा, कि आखिर ये तारे बनते कैसे हैं? हालांकि, इससे संबंधित कई खोज और शोध किये जा चुके हैं. लेकिन, हर बार कोई-न-कोई पहलू अधूरा रह जाता है. इस बार र्जमनी के बॉन विश्‍वविद्यालय के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने तारों के निर्माण से संबंधित एक महत्वपूर्ण प्रमाण मिलने का दावा किया है. उनके मुताबिक, तारों का निर्माण काफी हद तक निर्माण के समय आसपास के वातावरण पर निर्भर करता है. ऐसा माना जाता है कि तारों का निर्माण अंतर-तारकीय अंतरिक्ष में होता है. इनका निर्माण गैस के बादल और धूलकणों से हुआ है. इस कारण इन तारों की विशेषता उनके निर्माण के समय के धूल भरे वातावरण पर निर्भर करती है. बादल और तापमान की भी इस निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका होती है. इसी कारण हम पृथ्वी पर बारिश का मौसम देखते हैं. इसमें इन गैस भरे बादलों की भूमिका काफी महत्वपूृर्ण होती है. बॉन विश्‍वविद्यालय की शोध टीम के प्रमुख डॉ पावेल क्रॉपा का कहना है कि जिन आकाशगंगाओं में तारों का निर्माण होता है, वहां का मौसम धूल-भरा और खराब होता है. अब इस शोध के बाद वैज्ञानिक इस बात की खोज में लगे हैं कि तारों के निर्माण के बाद उनका द्रव्यमान भी क्या उनके निर्माण के समय के वातावरण पर निर्भर करता है. गौरतलब है कि अभी तक जिन तारों का अध्ययन किया गया है, उनका द्रव्यमान सूर्य के द्रव्यमान की अपेक्षा कम है.
Continue reading

Research

All in topic
नए नीले की खोज
Research

नए नीले की खोज

नए नीले की खोज चंद्रभूषण अमेरिकी केमिकल कंपनी ड्यूपॉन्ट में काम करते हुए बहुतेरे पेटेंट अपने नाम कर चुके भारतीय रसायनज्ञ मैस सुब्रह्मण्यन 2006 में कंपनी छोड़कर ओरेगॉन स्टेट यूनिवर्सिटी पहुंचे तो वहां मल्टीफेरोइक मटीरियल…

करोड़ो साल पुराने जीवाश्मों का खजाना
Research

करोड़ो साल पुराने जीवाश्मों का खजाना

52 करोड़ साल पुराने जीवाश्मों का खजाना चंद्रभूषण जीवाश्मशास्त्रियों के लिए मूसलों से ढोल बजाने का वक्त है। दक्षिण-मध्य चीन के हूपेई प्रांत में एक छोटी सी पहाड़ी नदी तानश्वी के किनारे उन्हें अतिप्राचीन जीवाश्मों का सबसे बड…

न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर इंटरव्यू
Research

न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर इंटरव्यू

*न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर अजय शर्मा जी का इंटरव्यू* *प्र.1*: न्यूटन की गति का तीसरा नियम क्या है? इसे कैसे समझा जा सकता है? *अजय शर्माः* न्यूटन ने तीसरा नियम अपनी पुस्तक प्रिसीपिया मे 1686 में दिया था इसके अनुसा…