Skip to content
Special Articles

लैपटॉप में लिखकर करें टाइप

टिप संख्या दो - लैपटॉप या पीसी पर हिंदी या किसी भी भाषा में बोल कर टाइप करना सूरजप्रकाश आपको जानकर आश्चर्य होगा windows 10 और उसके बाद में वर्जन में आप लैपटॉप या पीसी पर पर बिना कोई सेटिंग किए सीधे ही english, chinese, f…

लैपटॉप में लिखकर करें टाइप
टिप संख्या दो - लैपटॉप या पीसी पर हिंदी या किसी भी भाषा में बोल कर टाइप करना
सूरजप्रकाश
आपको जानकर आश्चर्य होगा windows 10 और उसके बाद में वर्जन में आप लैपटॉप या पीसी पर पर बिना कोई सेटिंग किए सीधे ही english, chinese, french, german, spanish, Portuguese और Italian भाषा में बोलकर टाइप कर सकते हैं और जो टाइप किया है उसे सुन भी सकते हैं। इसके लिए वर्ड फाइल के दायीं तरफ dictation के बटन को दबाना भर होता है।

लेकिन पीसी या लैपटॉप में दी गई सैकड़ों भाषाओं में बोलकर टाइप करने के लिए आपको कुछ सेटिंग्स करनी पड़ती हैं और इसके लिए कुछ बेसिक जरूरतें हैं।
1. Google chrome
2. Google Doc
3. हिंदी या जिस भाषा में आप बोल कर टाइप करना चाहते है वह आपके सिस्टम में होनी चाहिये। bhashaindia.com से windows version के हिसाब से कोई भी भारतीय भाषा डाउनलोड की जा सकती है।
4. नेट कनेक्शन

पहले आप google chrome के जरिए google docs खोलें। गूगल क्रोम खोलने पर आपको स्क्रीन पर नौ रंगीन बिंदु नजर आते हैं। इनमें से एक गूगल डाक्स का है। अगर गूगल डॉक्स इन नौ में नहीं है तो more में आपको मिल जाएगा।

google docs में blank document खोलने पर आपको टूलबार में छठे नंबबर पर tools दिखायी देगा। tools को स्क्रौल करेंगे तो नीचे नौंवें नंबर पर आपको वॉइस टाइपिंग नजर आएगा। वॉइस टाइपिंग को क्लिक करेंगे तो बाई तरफ एक माइक बना नजर आएगा। माइक जब ऑफ होता है तो काले रंग का होता है। उसके ऊपर भाषा में इंग्लिश लिखा है। इंग्लिश को क्लिक करेंगे तो भाषाओं की लंबी सूची नजर आएगी। हिंदी काफी नीचे है। हिंदी सेलेक्ट कर लें। अब माइक ऑन करें। माइक का रंग बदल कर लाल हो जाता है।
बोलकर हिंदी में टाइप करने के लिए आपका सिस्टम तैयार है।

ईयरफोन या ब्लू टूथ ईयरफोन या माइक हो तो बेहतर वरना वैसे भी काम चल जाता है।

आपकी बात कहे जाने और टाइप किए जाने में 1 सेकंड का अंतर आता है। जैसे जैसे बोलते जाएंगे और टाइप होता जाएगा। लैपटॉप या पीसी पर टाइप करने में यह सुविधा रहती है कि आप एंटर करके अगली लाइन में जा सकते हैं। थोड़े से अभ्यास से आप अपने बोलने की पिच और गति सेट कर सकते हैं। सिस्टम अगर कोई शब्द नहीं पकड़ रहा तो चिंता न करें। बाद में spell check से या खुद ही एडिट कर सकते हैं।

आप इस मैटर को कॉपी पेस्ट करके वर्ड फाइल में ले जा कर सेव कर सकते हैं या ऊपर टूलबार में दिये गये शेयर बटन बटन का इस्तेमाल करके भी एमएस वर्ड फाइल में भेज सकते हैं।

अगर आपने अपने मोबाइल में भी गूगल डॉक्स डाउनलोड किया हुआ है तो आपकी यह फाइल अपने आप आपके मोबाइल के गूगल डाक्स में पहुंच जाएगी जिस तरह मोबाइल के गूगल डाक्स की फाइल लैपटाप में अपने आप जा जाती है। आपको ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं है।

बस याद रखें कि गूगल डाक्स गूगल क्रोम के जरिये ही खोलना है और नेट कनेक्शन होना चाहिये।

तो आज ही शुरू करें और कोई तकलीफ हो तो बंदा हाजिर है।
Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…