Skip to content
Special Articles

यह पानी हमारा नहीं है !!

यह पानी हमारा नहीं चंद्रभूषण पानी के बारे में हम इतना ज्यादा जानते हैं कि कुछ और जानने की किसे पड़ी है? लेकिन वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी है कि मौजूदा सदी की ही किसी तारीख में दुनिया के लिए पानी पेट्रोलियम से ज्यादा महत्वप…

यह पानी हमारा नहीं है !!
यह पानी हमारा नहीं
चंद्रभूषण
पानी के बारे में हम इतना ज्यादा जानते हैं कि कुछ और जानने की किसे पड़ी है? लेकिन वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी है कि मौजूदा सदी की ही किसी तारीख में दुनिया के लिए पानी पेट्रोलियम से ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाएगा, सो दिलचस्पी मर-मर कर जिंदा भी हो जा रही है। हकीकत यह है कि दुनिया में पानी की कोई कमी नहीं है, लेकिन उसका जितना हिस्सा सीधे काम में लाया जा सकता था, वह लगभग सारा का सारा लाया जा चुका है।

धरती का 97 फीसदी पानी समुद्री है, जिसे खारे से मीठा बनाना अगर कभी सस्ता हो सका तो भी उसकी मात्रा सीमित होगी। बचे 3 फीसदी का 70 प्रतिशत ध्रुवीय इलाकों या ग्लेशियरों में है, जिसपर हाथ लगाना विनाश का एक्सीलरेटर दबाने जैसा ही होगा। ज्यादा बड़े पैमाने पर देखें तो पानी की दुर्लभता का हाल यह है कि पृथ्वी के सारे पड़ोसी पिंडों चंद्रमा, शुक्र, मंगल और बुध पर यह या तो सिरे से नदारद है, या कहीं अवशेष रूप में है भी तो मौजूदा टेक्नॉलजी से बाल्टी भर पानी जुटाने में शायद भारत के जीडीपी जितनी रकम खर्च करनी पड़ जाए।

जर्मनी की म्युंस्टर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता हाल में मॉलिब्डेनम आइसोटोप्स पर काम करके इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि सौरमंडल के बाकी चट्टानी ग्रहों की तरह पृथ्वी के लिए भी पानी कोई प्राकृतिक वस्तु नहीं है। इसकी स्वाभाविक उपस्थिति बृहस्पति या उससे दूर के ग्रहों पर ही मानी जा सकती है। पृथ्वी बनने के 10 करोड़ साल बाद उसी तरफ से आए जिस पिंड की टक्कर से चंद्रमा की सृष्टि हुई, धरती का सारा पानी उसी की देन है। सो, बात पानी की हो तो जरा संभल के!
Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…