Skip to content
Special Articles

मंगल पर जाएंगी रोबोट-मक्खियां

मुकुल व्यास नासा के शोधकर्ता ऐसी रोबोटिक मक्खियों का डिजाइन तैयार कर रहे हैं जो मंगल पर उड़कर वहां के बारे में नई जानकारियां जुटा सकें। अमेरिकी अंतरिक्ष प्रशासन एजेंसी ने पिछले दिनों इस परियोजना के बारे में खुलासा किया।…

मंगल पर जाएंगी रोबोट-मक्खियां

मुकुल व्यास नासा के शोधकर्ता ऐसी रोबोटिक मक्खियों का डिजाइन तैयार कर रहे हैं जो मंगल पर उड़कर वहां के बारे में नई जानकारियां जुटा सकें। अमेरिकी अंतरिक्ष प्रशासन एजेंसी ने पिछले दिनों इस परियोजना के बारे में खुलासा किया। यह परियोजना अभी आरंभिक अवस्था में है, लेकिन इसका मकसद मंगल के अन्वेषण के लिए इस समय प्रयुक्त की जा रही रोवर का बेहतर विकल्प खोजना है। रोवर के साथ सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि एक यह आकार में बड़ी और भारी भरकम होती है तथा बहुत ही सुस्त चाल से मंगल की सतह पर सरकती है। इस वजह से इसके कार्यक्षेत्र का दायरा बहुत सीमित हो जाता है। इसके अलावा रोवर के निर्माण में खर्चा भी बहुत आता है। यदि रोवर की जगह मंगल पर सेंसरों से युक्त सूक्ष्म रोबोटों को भेजा जाए तो वे सतह पर तेजी के साथ दूसरे इलाकों में जाकर कारगर ढंग से सूचनाएं एकत्र कर सकेंगे। 1इस तरह के सूक्ष्म रोबोटों के निर्माण की लागत भी बहुत कम आएगी। नासा के अधिकारियों के अनुसार इन रोबोटों का आकार अमेरिका में पाई जाने वाली ‘बंबलबी’ जैसा होगा। मंगल पर भेजी जाने वाली रोबोटिक मक्खी ‘मार्सबी’ कहलाएगी। मंगल पर मक्खियां भेजना ज्यादा व्यावहारिक है, क्योंकि मंगल का गुरुत्वाकर्षण कम है। पृथ्वी की तुलना में मंगल का गुरुत्वाकर्षण सिर्फ एक-तिहाई है। वैज्ञानिकों का मानना है कि वहां के पतले वायुमंडल को देखते हुए रोबोट-मक्खी अन्वेषण के लिहाज से ज्यादा बेहतर स्थिति में होंगी। ये मक्खियां न सिर्फ मंगल की सतह को नापेंगी, बल्कि उसके वायुमंडल के नमूने भी एकत्र करेंगी। उनका मुख्य लक्ष्य वहां मीथेन गैस की मौजूदगी का पता लगाना होगा। मीथेन गैस की मौजूदगी जीवन की संभावना की ओर इशारा करती है। इस समय मंगल पर सक्रिय क्यूरियोसिटी रोवर को मीथेन गैस की उपस्थिति के कुछ संकेत मिले हैं, लेकिन इस बात का कोई प्रमाण नहीं मिला कि यह गैस किसी जैविक गतिविधि से उत्पन्न हो रही है या इसका निर्माण किसी और वजह से हो रहा है।रोबोट मक्खियों का इस्तेमाल मंगल पर ही नहीं, बल्कि पृथ्वी पर भी होगा। हम सभी जानते हैं कि फसलों और फल-सब्जियों के परागण में मक्खियों और कीट-पतंगों की बड़ी भूमिका होती है। दुनिया में मक्खियों की आबादी घट रही है जिसका फसल उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इस समस्या से निपटने के लिए शोधकर्ता ऐसी रोबोटिक मक्खियां विकसित कर रहे हैं जो पौधों का परागण कर सकें। पिछले कुछ वषों से वैज्ञानिक मधुमक्खियों की आबादी में गिरावट रोकने के उपाय खोज रहे हैं। हमारे भोजन में प्रयुक्त एक-तिहाई पेड़-पौधों का परागण मधुमक्खियों द्वारा किया जाता है, लेकिन इन मधुमक्खियों की संख्या तेजी से कम हो रही है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के शोधार्थियों ने 2013 में पहली रोबोट मक्खी बनाई थी जो बिजली के स्नोत से जुड़ने के बाद हवा में मंडरा सकती थी। इसके बाद यह टेक्नोलॉजी तेजी से विकसित हुई। आज ये रोबोट-मक्खियां सतह पर चिपक सकती हैं और पानी में भी तैर सकती हैं और अब इनका प्रयोग मंगल ग्रह पर भी किए जाने की तैयारी है।
Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…