Skip to content
Special Articles

ब्रह्मांड बनने की तरतीब

ब्रह्मांड बनने की तरतीब चंद्रभूषण ब्रह्मांड की बनावट के कुछ सुराग अब वैज्ञानिकों की पकड़ में आने लगे हैं। उनकी मुश्किल का अंदाजा कैसे लगाया जाए? हमारी आकाशगंगा एक गैलेक्सी है जिसमें सूरज जैसे ढेरों तारे भरे हुए हैं। कितन…

ब्रह्मांड बनने की तरतीब
ब्रह्मांड बनने की तरतीब
चंद्रभूषण
ब्रह्मांड की बनावट के कुछ सुराग अब वैज्ञानिकों की पकड़ में आने लगे हैं। उनकी मुश्किल का अंदाजा कैसे लगाया जाए? हमारी आकाशगंगा एक गैलेक्सी है जिसमें सूरज जैसे ढेरों तारे भरे हुए हैं। कितने? कम से कम 10 हजार करोड़, अधिक से अधिक 40 हजार करोड़। आकाशगंगा में ये तारे किस तरतीब से चलते-फिरते हैं, इसका एक मोटा खाका हमारे पास मौजूद है, हालांकि इसमें नए-नए ब्यौरे जुड़ते रहते हैं।

और ब्रह्मांड में हमारी आकाशगंगा जैसी कुल कितनी गैलेक्सियां हैं? हबल टेलिस्कोप ने इनकी तादाद का अनुमान 10 हजार करोड़ लगाया है लेकिन वैज्ञानिकों का आकलन है कि ज्यादा बेहतर टेलिस्कोप से यह 20 हजार करोड़ के आसपास निकलेगी। खगोलविज्ञानियों की मुश्किल ब्रह्मांड में इन गैलेक्सियों के वितरण की तरतीब खोजने से जुड़ी है।

ये एक-दूसरे से दूर भाग रही हैं। जो धरती से जितनी दूर है वह उतनी ही ज्यादा तेजी से दूर भाग रही है, यह जानकारी वैज्ञानिकों को काफी पहले से है। लेकिन गैलेक्सियों के बड़े-बड़े झुंड भी हैं- एक-एक में लाखों गैलेक्सियां! और क्लस्टर या सुपरक्लस्टर नाम के ये झुंड आपस में किसी व्यवस्थित ढांचे के तहत बंधे हैं, यह जानकारी 1987 से शुरू होकर अब तक नए-नए आश्चर्यों के साथ सामने आ रही है।

यूरोपियन सदर्न ऑब्जर्वेटरी में लिए गए एक हालिया प्रेक्षण में 12 अरब प्रकाशवर्ष दूर स्थित एक क्लस्टर एसएसए-22 के प्रेक्षण से इन क्लस्टरों के हाइड्रोजन गैस के विराट रेशों (फिलामेंट्स) का अंग होने की बात सामने आई है। करोड़ों प्रकाशवर्ष लंबे ये हाइड्रोजन फिलामेंट्स जहां-जहां एक-दूसरे को काटते हैं, वहीं गैलेक्सियों के झुंड नजर आते हैं।
Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…