Skip to content
Special Articles

प्राथमिक शिक्षा में नवाचार

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, जिसके जरिए देश के हर नागरिक को आधार दिया जा रहा है, के पूर्व मुखिया नंदन नीलेकणि अब शिक्षा की अलख जगाने के लिए आगे आ रहे हैं। नीलेकणि की योजना है कि प्राथमिक शिक्षा में नवाचार किया जाए ताक…

प्राथमिक शिक्षा में नवाचार
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, जिसके जरिए देश के हर नागरिक को आधार दिया जा रहा है, के पूर्व मुखिया नंदन नीलेकणि अब शिक्षा की अलख जगाने के लिए आगे आ रहे हैं। नीलेकणि की योजना है कि प्राथमिक शिक्षा में नवाचार किया जाए ताकि 5-12 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए और प्रौद्योगिकी के जरिए उन्हें गणित में महारथ हासिल कराई जा सके। सूत्रों के अनुसार उनका उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का ऎसा प्लेटफार्म सुलभ कराना है जिसके जरिए शिक्षकों, अभिभावकों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं को सीखने में आने वाली विशेष समस्याओं को हल करने में राहत मिल सके। "एक स्टेप" नाम से इस प्रोजेक्ट पर नीलेकणि ने कार्य भी शुरू कर दिया है। इस योजना के अन्तर्गत देश के हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने की पहल की जाएगी और देश में शिक्षा का माहौल बनाया जाएगा। गौरतलब है कि आधार कार्ड का विरोध कर रही मोदी सरकार ने नंदन नीलेकणि के समझाने के बाद ही आधार कार्ड योजना को जारी रखा था। बताया जाता है कि उन्होंने पीएम मोदी को इसके फायदे बताए, जिसके आधार पर ही पीएम ने जन-धन आधार
मोबाइल योजना तथा अन्य योजनाओं को आधार कार्ड से कनेक्ट करने का निर्णय लिया। सूत्रों के अनुसार उनकी पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात भी हुई है और उन्होंने अपनी योजना का खाका भी पेश किया है। राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार नंदन नीलेकणि कांग्रेस छोड़ सकते हैं। उल्लेखनीय है कि 2014 के चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। वे बेंगलूरू की दक्षिणी सीट से चुनाव भी लड़े, पर विजयी नहीं हुए। इसके बाद न तो कांग्रेस की राज्य इकाई और न ही केन्द्रीय नेतृत्व ने उन्हें गंभीरता से लिया।
Filed under
#Science News
Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…