Skip to content
Special Articles

पनडुब्बी से मार करेगी परमाणु मिसाइल

धरती और आकाश के बाद अब भारत समंदर से परमाणु हमला करने में सक्षम पांच विशिष्ट देशों के क्लब में शामिल हो गया है। मध्यम दूरी की के-15 बैलिस्टिक मिसाइल का रविवार को भारत ने सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल को जल्द ही स्वदेश में…

पनडुब्बी से मार करेगी परमाणु मिसाइल
धरती और आकाश के बाद अब भारत समंदर से परमाणु हमला करने में सक्षम पांच विशिष्ट देशों के क्लब में शामिल हो गया है। मध्यम दूरी की के-15 बैलिस्टिक मिसाइल का रविवार को भारत ने सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल को जल्द ही स्वदेश में विकसित परमाणु पनडुब्बी अरिहंत में लगाया जाएगा। बंगाल की खाड़ी में यह परीक्षण पानी के भीतर से दोपहर करीब 1 बजकर 40 मिनट पर किया गया। रक्षा मंत्री एके एंटनी ने मिसाइल की कामयाबी पर डीआरडीओ को बधाई दी है। सूत्रों के मुताबिक इस मिसाइल का इससे पहले विभिन्न नामों से 10 बार परीक्षण किया जा चुका है और रविवार को इसका अंतिम परीक्षण किया गया। 11वां परीक्षण सफल होते ही भारत ने पहली बार इस मिसाइल के बारे में दुनिया को बताया। भारत से पहले अमेरिका, फ्रांस, रूस और चीन के पास ही इस तरह की मिसाइल दागने में सक्षम थे। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रमुख वीके सारस्वत ने बताया कि के-15 मिसाइल ने परीक्षण के सभी मानकों को पूरा किया है। उनके मुताबिक मध्यम दूरी की यह मिसाइल पंद्रह सौ किमी तक मार करने में सक्षम है। मध्यम दूरी की मिसाइलें 600 किमी से 2000 किमी तक मार करने में सक्षम मानी जाती हैं। सारस्वत ने बताया कि इस परीक्षण के बाद अब के-15 मिसाइल को विकास की प्रक्रिया से गुजर रही स्वदेशी पनडुब्बी आइएनएस अरिहंत में लगाया जाएगा। यह मिसाइल डीआरडीओ के उस अभियान का एक हिस्सा है, जिसके तहत भारत के सुरक्षाबलों के लिए पानी के अंदर से मार करने वाले मिसाइलों का विकास किया जा रहा है। इस मिसाइल को बीओ5 के नाम से भी जाना जाता है। इसके विकास की जिम्मेदारी डीआरडीओ के हैदराबाद स्थित रक्षा अनुसंधान व विकास प्रयोगशाला को सौंपी गई थी। सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञ कोमोडोर (सेवानिवृत्त) उदय भास्कर ने डीआरडीओ की इस सफलता को महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि पनडुब्बी आधारित मिसाइल तकनीक में दक्षता हासिल करना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। इससे सेना की मारक क्षमता में नई धार आएगी। एक अन्य रक्षा विशेषज्ञ देबा मोहंती के मुताबिक के-15 मिसाइल के सफल परीक्षण से भारत ने वैश्विक सैन्य क्षमता के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई है। डीआरडीओ पानी के अंदर से मार करने वाले दो और मिसाइलों का विकास करने में जुटा है। इनमें ब्रह्मोस भी शामिल है। भारत ने पिछले वर्ष 19 अप्रैल को पांच हजार किमी से ज्यादा दूरी तक मार करने में सक्षम अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।
Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…