Skip to content
Special Articles

दुरंगी सतह चांद की

चंद्रभूषण चंद्रमा पर न हवा चलती है, न पानी बहता है, न कोई ऐसी भूगर्भीय उथल-पुथल होती है, जिससे उसकी सतह की शक्ल बदलती हो। जब-तब गिरने वाले उल्कापिंडों से पैदा हुई क्षणिक हलचलों को छोड़ दें तो वहां ऐसा कुछ भी नहीं होता जि…

दुरंगी सतह चांद की
चंद्रभूषण
चंद्रमा पर न हवा चलती है, न पानी बहता है, न कोई ऐसी भूगर्भीय उथल-पुथल होती है, जिससे उसकी सतह की शक्ल बदलती हो। जब-तब गिरने वाले उल्कापिंडों से पैदा हुई क्षणिक हलचलों को छोड़ दें तो वहां ऐसा कुछ भी नहीं होता जिससे चंद्रमा को लेकर वैज्ञानिकों की राय अचानक बदल जाए। लेकिन अपोलो की तर्ज पर तैयार हो रहे नासा के नए चंद्र अभियान आर्टेमिस की ताजा रिपोर्ट पर भरोसा करें तो वैज्ञानिक इस बात को लेकर चकित हैं कि चंद्रमा की सतह एकरंगी नहीं है।

उस पर गहरे और हल्के रंग वाले वैसे ही सुडौल लहरियादार पैटर्न दिखते हैं, जैसे धरती पर रेगिस्तानों में या समुद्र तटों पर नजर आते हैं। लूनर स्वर्ल (चंद्र भंवर) नाम की इन संरचनाओं के बनने का कारण क्या है, इस पर वैज्ञानिकों के बीच बहस जारी है। पृथ्वी जैसा कोई एकीकृत चुंबकीय क्षेत्र चंद्रमा का नहीं है लेकिन चुंबकीय सुई उसके अलग-अलग इलाकों में काफी कमजोर मगर अलग-अलग चुंबकीय क्षेत्र प्रदर्शित करती है।

एक वैज्ञानिक राय यह है कि जहां भी यह चुंबकीय क्षेत्र ज्यादा मजबूत है वहां सूरज से सौर वायु के रूप में आने वाले उच्च ऊर्जा वाले आवेशित कण छिटक कर परे चले जाते हैं। इससे ये इलाके कम फुंकते हैं और इनका रंग हल्का रह जाता है। इस राय का सही या गलत होना 2024 में ही पक्का होगा जब अमेरिकी चंद्रयात्री चंद्रमा का सघन चुंबकीय सर्वे करेंगे।

अगर राय सही हुई तो खेमे गाड़ने के लिए हल्के रंग वाली जगहें ज्यादा सही रहेंगी क्योंकि वहां रेडिएशन एक्सपोजर तुलनात्मक रूप से कम रहेगा। इनके बरक्स गहरे रंग वाले इलाकों में नमी होने की संभावना ज्यादा है, बशर्ते वे ध्रुवीय दायरे में हों और उन्हें कोई आड़ मिली हुई हो।
Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…