Skip to content
Special Articles

टेढ़े क्यों बैठे हैं सूरज दादा

चंद्रभूषण सोलर सिस्टम के अनसुलझे रहस्यों में एक सूरज की धुरी का झुकाव भी है। सौरमंडल के आठो ग्रह एक समतल में रहकर सूरज का चक्कर लगाते हैं। हम जानते हैं कि सोलर सिस्टम के कुल वजन के 1000 हिस्सों में 998 अकेले सूरज के हवाल…

टेढ़े क्यों बैठे हैं सूरज दादा
चंद्रभूषण
सोलर सिस्टम के अनसुलझे रहस्यों में एक सूरज की धुरी का झुकाव भी है। सौरमंडल के आठो ग्रह एक समतल में रहकर सूरज का चक्कर लगाते हैं। हम जानते हैं कि सोलर सिस्टम के कुल वजन के 1000 हिस्सों में 998 अकेले सूरज के हवाले हैं। बाकी 2 हिस्सों में न सिर्फ सारे ग्रह बल्कि उनके सभी उपग्रह, क्षुद्र ग्रह, उल्काएं, धूमकेतु और धूल वगैरह सब आ जाते हैं। ऐसे में भौतिकी की राय यही बनती है कि सौरमंडल की धुरी और सूरज की धुरी, दोनों बिल्कुल एक होनी चाहिए।

लेकिन खगोलविज्ञानी काफी पहले से जानते रहे हैं कि सूरज की अपनी घूर्णन धुरी सौरमंडल की घूर्णन धुरी से सवा सात डिग्री झुकी हुई है। यूं कहें कि सौरमंडल की तख्ती पर सूरज कुछ टेढ़ा सा बैठा है। यह बात इतनी बेतुकी है कि इसके कारणों पर वैज्ञानिक दायरों में बात तक नहीं होती। लेकिन सौरमंडल के कुछ बाहरी पिंडों का व्यवहार देखकर तीन साल पहले सौरमंडल के नवें ग्रह की प्रस्थापना क्या आई, कई बंद पड़े सवालों के ताले खटाखट खुलने शुरू हो गए। मौजूदा सदी ने सोलर सिस्टम के बाहरी इलाकों के बारे में हमारा समूचा नजरिया ही बदल डाला है।

कोंस्टैंटिन बैटीगिन और माइक ब्राउन ने पाया कि नेप्च्यून से काफी दूर स्थित सौरमंडल के बिल्कुल बाहरी सदस्यों की कक्षाएं इसके तल से ऊंचा कोण बना रही हैं। यह तभी संभव है, जब यूरेनस या नेप्च्यून जैसा, यानी पृथ्वी की तुलना में कम से कम दसगुना वजनी कोई ग्रह सौरमंडल के तल से 30 डिग्री या इससे ज्यादा झुकी हुई लगभग बीस हजार वर्षों की कक्षा में सूरज का चक्कर लगा रहा हो। खोजियों का हिसाब कहता है कि ऐसे किसी पिंड की मौजूदगी अरबों साल में सौरमंडल के तल को उतना झुका सकती है, जितना झुकाव उसकी और सूरज की धुरियों के बीच देखा जाता है।
Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…