Skip to content
Special Articles

चीन का चौथा अंतरितक्ष मिशन शनजो-9 रवाना

शनजो- 9 एक महिला अंतरिक्ष यात्री के साथ चीन का चौथा अंतरितक्ष मिशन शनजो- 9 रवाना .इस पर एक खास प्रस्तुति कल एक महिला सहित तीन यात्रियों को लेकर चीन का शनजो- 9 नामक अंतरिक्ष यान स्थानीय समयानुसार दोपहर 3.37 मिनट पर अंतरिक…

चीन का चौथा अंतरितक्ष मिशन शनजो-9 रवाना
शनजो-9

एक महिला अंतरिक्ष यात्री के साथ चीन का चौथा अंतरितक्ष मिशन शनजो-9 रवाना .इस पर एक खास प्रस्तुति कल एक महिला सहित तीन यात्रियों को लेकर चीन का शनजो-9 नामक अंतरिक्ष यान स्थानीय समयानुसार दोपहर 3.37 मिनट पर अंतरिक्ष की ओर रवाना हो गया है. शनजो-9 चीन का चौथा अंतरितक्ष मिशन है जिसमें इतने इंसानों को अंतरिक्ष में भेजा जा रहा है. इनकी शुरुआत वर्ष 2008 में हुई थी. चीन ने बीते साल इंसान रहित एक यान तियानगोंग-1 स्टेशन पर भेजा था. इसे रिमोट कंट्रोल से संचालित किया गया था.चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ का कहना है कि ये चीन का अपनी तरह का पहला अंतरिक्ष अभियान है जिसमें इंसानों को भेजा जा रहा है.गोबी के रेगिस्तान से छोड़े गए गए इस यान पर सवार यात्री अंतरिक्ष में चीन के तैरते हुए स्टेशन तियांगोंग पर एक सप्ताह गुजारेंगें.चीन का यह अंतरिक्ष स्टेशन पृथ्वी से क़रीब 335 किलोमीटर की ऊँचाई पर मौजूद है. अच्छा आरंभ यान पर सवार होने के पहले तीनों अंतरिक्ष यात्रियों को कम्युनिस्ट पार्टी के मुख्य लोगों और मीडीया के प्रतिनिधियों से मिलवाया गया.मुस्कुराते, हाथ हिलाते इस दल के कमांडर जिंग हईपेंग ने कहा " हम आदेशों का पालन करेगें, शांत रहेगें और चीन के पहले इतने बड़े मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान को सफल बनाने का पूरा प्रयास करेगें." जानकारी के अनुसार पृथ्वी से बाहर निकलने की बाद आठ मिनट बाद हे जहाज़ अपनी कक्षा में पहुँच गया. बताया जा रहा है कि यान की सभी प्रणालियाँ सही ढंग से काम कर रही हैं. "पहले दिन से ही मुझे कहा जा रहा है कि मैं पुरुष अंतरिक्ष यात्रियों से किसी तरह अलग नहीं हूं. मैं दृढ़ता में यकीन करती हूं. यदि आप दृढ़ हैं तो कामयाबी आपके कदम चूमती है" लिउ येंग यह यान अंतरिक्ष में अपने गंतव्य पर सोमवार को चीनी समय के हिसाब से 3 बजे दोपहर में को पहुंचेगा.इस दल के कमांडर कमांडर जिंग हईपेंग की यह दूसरी अंतरिक्ष यात्रा है पर उनके दोनों सहयात्रियों का अंतरिक्ष में पहला सफ़र है.इन दो में एक नाम लिउ येंग का है जो 33 वर्षीय हैं और पेशे से एयरफोर्स पायलट हैं.सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के मुताबकि, लिउ येंग का कहना है, ''पहले दिन से ही मुझे कहा जा रहा है कि मैं पुरुष अंतरिक्ष यात्रियों से किसी तरह अलग नहीं हूं.''वे कहती हैं, ''मैं दृढ़ता में यकीन करती हूं. यदि आप दृढ़ हैं तो कामयाबी आपके कदम चूमती है.'' चौथा अंतरिक्ष अभियान शिन्हुआ ने लिउ येंग को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का एक वरिष्ठ पायलट बताते हुए लिखा है कि उन्हें अंतरिक्ष यात्री बनने के लिए मई 2010 में चुना गया था.शनजो-9 चीन का चौथा अंतरितक्ष मिशन है जिसमें इंसानों को अंतरिक्ष में भेजा जा रहा है. इनकी शुरुआत वर्ष 2008 में हुई थी.चीन ने बीते साल इंसान रहित एक यान तियानगोंग-1 स्टेशन पर भेजा था. इसे रिमोट कंट्रोल से संचालित किया गया था. शिन्हुआ का कहना है कि ये चीन का अपनी तरह का पहला अंतरिक्ष अभियान है जिसमें इंसानों को भेजा जा रहा है. (साभार –बी बी सी )


Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…