Skip to content
Special Articles

खोदना है तो झुकना होगा

चंद्रभूषण ऑस्ट्रेलिया में आदिवासी अधिकारों से जुड़ी एक बड़ी जंग जीत ली गई है। ब्रिटिश-ऑस्ट्रेलियाई मालिकाने वाली संसार की दूसरी सबसे बड़ी माइनिंग कंपनी रियो टिंटो ने आदिवासी आस्था के एक प्रतीक स्थल को तहस-नहस करने को लेक…

खोदना है तो झुकना होगा


चंद्रभूषण

ऑस्ट्रेलिया में आदिवासी अधिकारों से जुड़ी एक बड़ी जंग जीत ली गई है। ब्रिटिश-ऑस्ट्रेलियाई मालिकाने वाली संसार की दूसरी सबसे बड़ी माइनिंग कंपनी रियो टिंटो ने आदिवासी आस्था के एक प्रतीक स्थल को तहस-नहस करने को लेकर अपने सीईओ जीन सेबेस्टिएन जाक को कंपनी से निकाल दिया है, साथ ही कंपनी के दो और बड़े अधिकारियों को भी बर्खास्त कर दिया है। आगे के लिए सख्त नसीहत के साथ यह जिल्लत उसे पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में झेलनी पड़ी है, जहां आदिवासियों का प्रभाव भी कुछ खास नहीं है।

लगभग भारत जितने क्षेत्रफल में लखनऊ से कम आबादी वाला ऑस्ट्रेलिया का यह सबसे बड़ा प्रांत हर साल दुनिया का 32 प्रतिशत लोहा, 11 प्रतिशत अल्युमिनियम और 6 प्रतिशत सोना उपजाता है और इसका ज्यादातर फायदा रियो टिंटो के ही खाते में जाता है। लेकिन 2013 में कुराना और पिनिकुरा कबीलों के एतराज के बावजूद उसने लाल रेगिस्तानी इलाके जूकान खड्ड में खुदाई करने का फैसला किया, क्योंकि वहां उसे काफी अच्छा लौह अयस्क मिलने की उम्मीद थी।


इस इलाके की कुछ गुफाओं की कार्बन डेटिंग से पता चला है कि यह सतत निवास वाली दुनिया की कुछ सबसे पुरानी जगहों में एक है। 46 हजार साल से इंसानों का आवास बनी इन गुफाओं में चार हजार साल पुरानी एक चोटी भी मिली है, जिसमें कई लोगों के बाल गुंथे हुए हैं। इन बालों के जेनेटिक विश्लेषण से पता चला कि ये कुराना कबीले के ही पूर्वजों के बाल हैं- बिल्कुल अभी के जैसे, पर 4000 साल पुराने! आदिवासी अधिकार कार्यकर्ताओं के दबाव में रियो टिंटो को लिखित में मानना पड़ा है कि आगे से स्थानीय आबादी को भरोसे में लिए बगैर वह कोई खुदाई नहीं करेगी।

Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…