Skip to content
Special Articles

खतरे में वेलविट्शिया

चंद्रभूषण ऑस्ट्रियन वनस्पतिशास्त्री और चिकित्सक फ्राइडरिख वेलविट्श उन्नीसवीं सदी के मध्य में किसी दिन अंगोला के अटलांटिक तटीय रेगिस्तान में घूम रहे थे कि नंगे सख्त पहाड़ों और तपती रेत से भरे इस निचाट इलाके में अचानक उन्ह…

खतरे में वेलविट्शिया
चंद्रभूषण
ऑस्ट्रियन वनस्पतिशास्त्री और चिकित्सक फ्राइडरिख वेलविट्श उन्नीसवीं सदी के मध्य में किसी दिन अंगोला के अटलांटिक तटीय रेगिस्तान में घूम रहे थे कि नंगे सख्त पहाड़ों और तपती रेत से भरे इस निचाट इलाके में अचानक उन्हें एक पौधा दिख गया। लंबी हरी-सूखी पत्तियों के बेतरतीब ढूह के बीच लाल-बैंगनी फल जैसी चीजें। उस पौधे ने वेलविट्श को इतना चकित किया कि कुछ देर वे वहीं आंखें मूंदे बैठे रहे। यह सोचकर कि अगर यह उनका भ्रम हुआ तो आंख खोलते ही गायब हो जाएगा।

संसार की कुछ सबसे पुरानी, विचित्र और विलुप्ति के कगार पर खड़ी वनस्पतियों में आज इस वेलविट्शिया मिराबिलिस की गिनती होती है। इसे और चाहे जो भी कहें, पौधा तो नहीं कहना चाहिए क्योंकि इनकी औसत उम्र 300 साल से ज्यादा होती है और इनमें कुछ तो 2000 साल से भी ज्यादा पुराने हैं। वनस्पतिशास्त्रियों के बीच वेलविट्शिया को जिंदा जीवाश्म कहने का चलन है क्योंकि यह जुरासिक युग की वनस्पति है, जब दुनिया में फल-फूल जैसा कुछ होता ही नहीं था। चीड़ की तरह सारे पेड़-पौधे सीधे अपने बीज बनाया करते थे।

वेलविट्शिया का डेढ़ से लेकर छह फुट तक ऊंचा तना होता है, जिससे सिर्फ दो पत्तियां निकलती हैं और वे सैकड़ों, हजारों साल तक बढ़ती, सूखती, टूटती चली जाती हैं। गहरी जड़ों के बावजूद जिंदा रहने के लिए ओस और कोहरे से नमी जुटाने वाले इस रफ-टफ पेड़ का ग्लोबल वार्मिंग कुछ नहीं कर पाएगी, ऐसा वैज्ञानिक हाल तक मानते थे। लेकिन अभी उनका अध्ययन बता रहा है कि इसका यह सदी पार कर लेना भी एक चमत्कार होगा।
Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…