Skip to content
Special Articles

उपवास रहने पर काम आएंगे ये टिप्स

उपवास रहने पर ये टिप्स आपके काम आएंगे* 1 आप अगर चाहें तो फ्रूट और वेजिटेबल मिक्स कर सलाद बना सकते हैं, और स्वाद के लिए इसमें सेंधा नमक और काली मिर्च का प्रयोग करें। यह आप का पेट भी जल्दी भर देगा और स्वाद भी देगा। 2 अगर आ…

उपवास  रहने पर काम आएंगे ये टिप्स
उपवास रहने पर ये टिप्स आपके काम आएंगे*

1 आप अगर चाहें तो फ्रूट और वेजिटेबल मिक्स कर सलाद बना सकते हैं, और स्वाद के लिए इसमें सेंधा नमक और काली मिर्च का प्रयोग करें। यह आप का पेट भी जल्दी भर देगा और स्वाद भी देगा।
2 अगर आपको साबूदाने की खीर पसंद नहीं है, मिर्च वाला खाना भी आपको पसंद नहीं है, तो आप साबूदाने की मीठी खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं। इसे घी और शक्कर के साथ बनाया जाता है और यह ताकत भी देती है।
3 आलू चिप्स या अन्य तली हुई चीजों को खाने के बजाए, कुट्टू या सिंघाड़े के आटे की बनी चीजों का प्रयोग बेहतर होगा। इन्हें स्वादनुसार मीठा या नमकीन बना सकते हैं। इसके साथ आप कुछ फल या खीरा व टमाटर ले सकते हैं।
4 आलू का अत्यधि‍क प्रयोग करने के बजाए आप दही में कुट्टू का आटा, मूंगफली के पिसे हुए दाने और आलू डालकर फरियाली कढ़ी बना सकते हैं। यह स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छी होगी। इससे गैस या पेट की अन्य समस्याओं से भी बचाव हो जाएगा।
5 कुट्टू या सिंघाड़े के आटे की पूरी बनाने के बजाए आप इसकी रोटी बना सकते हैं। यह हेल्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद होगी।
6 व्रत में अगर आप साबूदाने की खिचड़ी बनाकर खाते हैं, और साबूदाना आपको नुकसान करता है, तो आप इसमें दही का प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपको अतिरिक्त उर्जा मिलेगी और दही पेट की परेशानियों को खत्म करने में मदद करेगा। इससे बार-बार प्यास भी नहीं लगेगी ।
7 अगर तला व मसालेदार कुछ न खाना हो, तो आप दूध और केले का बना मिल्कशेक दिन में दो से तीन बार ले सकते हैं। इससे भूख भी नहीं लगेगी और पूरा दिन एनर्जी बनी रहेगी।
8 फ्रूट रायता भी आपकी जरूरत को पूरा करने में मदद करेगा। दही में अपने अनुसार फलों और सूखे मेवों को मिलाकर रायता बना लें। इससे आपको ताकत भी मिलेगी और एनर्जी भी।

Filed under
#Health tips#Health
Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…