सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि नया आकाश 4 अगले वर्ष जनवरी तक पेश किए जाने की संभावना है।
आकाश 4 के मसौदे के अनुसार, इसमें 1 जीबी मेमोरी, 4 जीबी या अधिक की आंतरिक स्टोरेज क्षमता के साथ 2जी, 3जी एवं 4जी डाटा कनेक्टिविटी डोंगल की सुविधा होगी। सात इंच के टच स्क्रीन वाला आकाश 4 वाई फाई, ब्लूटूथ से जुड़ा होगा। इसकी बैटरी को बेहतर बनाया गया है और इसका जीवन दो वर्ष होगा।
नए आकाश से छात्रों को उनके सवालों और उलझनों के तत्काल जवाब मिल सकेंगे। सस्ता टैबलेट आकाश के नए एवं उन्नत संस्करण में ‘क्लिकर’ प्रणाली जोड़ी गई है जिस पर छात्र और अध्यापक संवाद कर सकेंगे।