Skip to content
Special Articles

अलग तरह का जीवन

चंद्रभूषण पृथ्वी पर जीवन का समूचा ढांचा सिर्फ दो रासायनिक अणुओं पर टिका है- डिऑक्सीराइबो न्यूक्लिक एसिड (डीएनए) और राइबो न्यूक्लिक एसिड (आरएनए)। इनमें भी जीवन का आधार पहला वाला ही है। किसी भी जैविक संरचना से जुड़ी सारी स…

अलग तरह का जीवन
चंद्रभूषण
पृथ्वी पर जीवन का समूचा ढांचा सिर्फ दो रासायनिक अणुओं पर टिका है- डिऑक्सीराइबो न्यूक्लिक एसिड (डीएनए) और राइबो न्यूक्लिक एसिड (आरएनए)। इनमें भी जीवन का आधार पहला वाला ही है। किसी भी जैविक संरचना से जुड़ी सारी सूचनाएं इसमें संचित होती हैं और इसी के जरिये एक से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचती हैं। किसी बच्चे की नाक लंबी होगी या चपटी, रंग गोरा होगा या काला, यहां तक कि बड़ा होकर वह अकेलखोर निकलेगा या मिलनसार, यह सब सिर्फ और सिर्फ उसके डीएनए पर निर्भर करता है, जो उसे आधा-आधा उसकी मां और पिता से हासिल होता है।

इसके बरक्स आरएनए की भूमिका सीमित है। इसके अणु छोटे होते हैं और कोशिका के भीतर इनकी मुख्य भूमिका प्रोटीन बनाने के सूक्ष्म कारखानों राइबोजोम्स और न्यूक्लियस में स्थित डीएनए के बीच संदेशवाहक जैसी होती है। वैज्ञानिकों की एक बड़ी उत्सुकता यह है कि इन दो के अलावा क्या कोई तीसरे प्रकार का रासायनिक अणु भी हो सकता है, जिसे प्रकृति ने शुरू में ही जेनेटिक सामग्री के रूप में आजमाकर खारिज कर दिया हो।

कंप्यूटर पर इस दिशा में किया गया काम उन्हें 11 लाख 60 हजार से भी ज्यादा वैकल्पिक अणुओं के संधान की तरफ ले गया है, हालांकि प्रयोगशाला में इनके निर्माण और परीक्षण का काम अभी बाकी है। कण भौतिकी में ऐसा कहा जाता है कि जो हो सकता है, वह होता है। यानी जिस भी कण की प्रस्थापना दी जाती है, वह कभी न कभी खोज भी लिया जाता है। तो क्या भविष्य में किसी ग्रह-उपग्रह पर कोई गैर-डीएनए-आरएनए आधारित जीवन भी खोजा जा सकेगा?
Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…