Skip to content
Special Articles

अब .com की जगह .भारत

सरकार ने देवनागरी लिपि में डॉट भारत डोमेन नाम जारी करना आज से शुुरू कर दिया है। इसमें हिंदी, कोंकणी और मराठी समेत आठ भाषाओं को शामिल किया गया है। यानी वेबसाइट का नाम अब इन भाषाओं में डॉट भारत एक्सटेंशन के साथ लिखा जा सके…

अब .com की जगह .भारत
सरकार ने देवनागरी लिपि में डॉट भारत डोमेन नाम जारी करना आज से शुुरू कर दिया है। इसमें हिंदी, कोंकणी और मराठी समेत आठ भाषाओं को शामिल किया गया है। यानी वेबसाइट का नाम अब इन भाषाओं में डॉट भारत एक्सटेंशन के साथ लिखा जा सकेगा। अब हिंदी भाषा में डोमेन नाम के साथ वेबसाइट बनाने वाले हिंदी भाषा में नाम बुक करा सकते हैं। वेबसाइट के नाम के अंत में डॉट काम, डॉट नेट के बजाय हिंदी में ‘डॉट भारत’ होगा। संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा, ‘यह पहल आठ भाषाओं में नहीं /कनी चाहिए। मैंने विभाग से डॉट भारत डोमेन नाम जल्दी ही सभी भारतीय भाषाओ में उपलब्ध कराने को कहा है।’ उन्होंने कहा, ‘हम नेशनल आप्टिकल फाइबर नेटवर्क (एनओएफएन) के जरिये इस साल 60,000 गांवों को ब्राडबैंड से जोड़ेंगे। क्या होगा फायदा ?
अभी इंटरनेट पर वेबसाइट का पता जब हम देते हैं, तो डोमेन डॉट कॉम,डॉट जीओवी या डॉट इंन अग्रेजी भाषा में होता है। डॉट भारत डोमेन हिंदी भाषा में होगा। साथ ही हिंदी भाषा में ही आप इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।
Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…