Skip to content
Special Articles

अंतरिक्ष से निकली ध्वनियों को बनायें रिगटोन!

अगर आप कोई अनूठा रिगटोन चाहते हैं, तो राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (नासा) आपकी मदद कर सकता है। नासा ने हाल में पिछले 50 वर्षो में अंतरिक्ष में रिकॉर्ड की गईं ऐसी ध्वनियां जारी की हैं, जिन्हें रिगटोन बना सकते ह…

अंतरिक्ष से निकली ध्वनियों को बनायें रिगटोन!

अगर आप कोई अनूठा रिगटोन चाहते हैं, तो राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (नासा) आपकी मदद कर सकता है। नासा ने हाल में पिछले 50 वर्षो में अंतरिक्ष में रिकॉर्ड की गईं ऐसी ध्वनियां जारी की हैं, जिन्हें रिगटोन बना सकते हैं। अब आपका मोबाइल जितनी बार बजेगा, उतनी बार चांद पर पहला कदम रखने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग का उद्धरण, 'मानव के लिए एक छोटा कदम, मानवजाति के लिए एक बड़ी छलांग' या अंतरिक्ष शटल की गड़गड़ाहट सुन सकते हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने ध्वनियां जारी करने के लिए सोशल साउंड प्लेटफॉर्म 'साउंडक्लाउड' पर एक पेज बनाया है। ब्रिटिश ऑनलाइन संगीत समाचार साइट 'गिगवाइज' के अनुसार, अंतरिक्ष में शून्यता की वजह से ध्वनियां दब गई हैं, लेकिन वैज्ञानिकों ने विशेष उपकरणों के इस्तेमाल से ध्वनि कैद करने के तरीके ढूंढ़ लिए हैं। रिकॉíडंग में शनि के छल्ले, वरुण, बृहस्पति और लाखों मील दूर पृथ्वी की ध्वनि कैसी होगी, सभी ध्वनियां शामिल हैं। उदाहरण के लिए 'लिफ्ट ऑफ' नामक इस क्लिप में चंद्रमा के पहले मानव मिशन 'अपोलो 11' की ध्वनियां शामिल हैं। समाचार वेबसाइट 'द इनक्विसिटर' की रिपोर्ट के अनुसार, द साउंडक्लाउड पेज पर अब तक 63 फाइलें शामिल हुई हैं, जिनमें पिछले 50 वर्षो में अंतरिक्ष अन्वेषण के कुछ सबसे ऐतिहासिक पल शामिल हैं।
Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…