Skip to content
Special Articles

हिग्स बोसॉन और हॉकिंग

आइंस्टाइन के बाद आधुनिक भौतिकी के सबसे ज्यादा परिचित चेहरे स्टीफन हॉकिंग को उनके खोजी दिमाग के अलावा अलमस्त स्वभाव और सोच के चुलबुलेपन के लिए भी जाना जाता है। जिस हिग्स बोसॉन को इस सदी की सबसे बड़ी खोज कहा जा रहा है और ज…

हिग्स बोसॉन और हॉकिंग
आइंस्टाइन के बादआधुनिक भौतिकी के सबसे ज्यादा परिचित चेहरे स्टीफन हॉकिंग को उनके खोजी दिमाग के अलावा अलमस्त स्वभाव और सोच के चुलबुलेपन के लिए भी जाना जाता है। जिस हिग्स बोसॉन को इस सदी की सबसे बड़ी खोज कहा जा रहा है और जिसकी प्रस्थापना देने वाले पीटर हिग्स और फ्रांसुआ आंग्लेया को इस साल भौतिकी का नोबेल भी मिल चुका है, उसके बारे में हिग्स का कहना है कि इस खोज ने फिजिक्स को ऊबाऊ बना दिया है। उनके मुताबिक हिग्स बोसॉन की खोज ने उन्हें दो स्तरों पर नुकसान पहुंचाया है। एक तो वह सौ डॉलर की शर्त हार गए, जो एक अमेरिकी वैज्ञानिक के साथ इस बात के लिए लगाई थी कि हिग्स बोसॉन कभी खोजा ही नहीं जाएगा। दूसरे, अगर यह कण नहीं खोजा गया होता तो द्रव्यमान की व्याख्या करने के लिए वैज्ञानिकों को कई सारी अटकलें लगानी पड़तीं, जिससे अंतरिक्ष विज्ञान के अनसुलझे रहस्यों पर रोशनी पड़ती। बहरहाल, हॉकिंग की इस बात को उनके खिलंदड़ेपन का ही हिस्सा माना जाना चाहिए।
सचाई यह है कि पिछले कुछ दशकों में भौतिकी की फ्रंटलाइन प्रस्थापनाओं को अंधेरे में बिल्ली पकड़ने की कसरत माना जाने लगा था। भला ऐसी थ्योरी का क्या फायदा, जिसे न गलत साबित किया जा सके, न सही। आधुनिक भौतिकी की सबसे गहरी उलझनों की सबसे प्रामाणिक व्याख्या का दावा करने वाली स्ट्रिंग थ्योरी की आलोचना में तो बाकायदा एक किताब ही आ गई, जिसका शीर्षक था- 'नॉट इवन रांग।' यानी एक ऐसा सिद्धांत, जिसको सही तो क्या, गलत भी सिद्ध नहीं किया जा सकता।हिग्स बोसॉन की खोज के बाद यह तो हुआ है कि पदार्थ की सब-एटॉमिक स्तर पर व्याख्या करने वाले स्टैंडर्ड मॉडल की पूरी तरह पुष्टि हो गई है। इस मॉडल के सामने अभी कई चुनौतियां हैं। मसलन, गुरुत्वाकर्षण यानी ग्रैविटी की कोई व्याख्या इसमें नहीं है, और ब्रह्मांड की वृहद स्तरीय व्याख्या के लिए डार्क एनर्जी और डार्क मैटर की जो प्रस्थापनाएं दी गई हैं, उनके बारे में भी यह मॉडल पूरी तरह चुप है। लेकिन इन चीजों की व्याख्या के लिए किसी ज्यादा बड़े सिद्धांत की जरूरत हो सकती है। जब तक वह नहीं खोजा जाता, तब तक हिग्स बोसॉन द्वारा प्रमाणित स्टैंडर्ड मॉडल सूक्ष्म स्तर पर उसी तरह सत्य माना जाता रहेगा, जैसे वृहद स्तर पर न्यूटन के ग्रैविटी मॉडल को सैकड़ों साल तक अंतिम सत्य माना जाता था।(ref-nbt.in)
Filed under
#गॉर्ड पार्टिकल
Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…