Skip to content
Special Articles

सबसे स्थिर स्थिरांक

सबसे स्थिर स्थिरांक चंद्रभूषण 137.03599913 एक अजीब संख्या, जिस पर भौतिकशास्त्री लट्टू रहते हैं। दशमलव का निशान छोड़ दें तो कुल 11 अंकों की ऊपर लिखी संख्या में ऐसी क्या खास बात है जिसने एक जमाने से भौतिकशास्त्रियों को इसक…

सबसे स्थिर स्थिरांक
सबसे स्थिर स्थिरांक
चंद्रभूषण
137.03599913
एक अजीब संख्या, जिस पर भौतिकशास्त्री लट्टू रहते हैं। दशमलव का निशान छोड़ दें तो कुल 11 अंकों की ऊपर लिखी संख्या में ऐसी क्या खास बात है जिसने एक जमाने से भौतिकशास्त्रियों को इसका दीवाना बना रखा है? सैद्धांतिक भौतिकशास्त्री इसे पूरे ब्रह्मांड का सबसे स्टेबल कॉन्स्टैंट मानकर चलते हैं, जबकि प्रायोगिक भौतिकशास्त्री ब्रह्मांड के सुदूरतम कोनों में इस संख्या के मान में थोड़ा बहुत भी झोल दिख जाने की जुगत में जुटे रहते हैं।

दरअसल यह भौतिकी के तीन सबसे बुनियादी स्थिरांकों- क्वांटम मेकेनिक्स में कदम-कदम पर इस्तेमाल होने वाला प्लैंक स्थिरांक h, निर्वात में प्रकाश का वेग c और इलेक्ट्रान पर मौजूद आवेश e का एक विशिष्ट मेल है। साथ में इसमें गणित के सबसे बुनियादी अनुपात पाई का तड़का भी लगा हुआ है। यह एक खास राशि hc / 2πe 2 का गणितीय मान है, जिसमें सारी इकाइयां एक-दूसरे कट जाती हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो यह सिर्फ एक संख्या है, जिसका आठ दशमलव अंकों तक मान 137.03599913 आता है।

यह भी दिलचस्प है कि इतने महत्वपूर्ण स्थिरांक को अभी तक कोई नाम नहीं दिया गया है। अलबत्ता इसकी उलट राशि (1 में इसका भाग देने पर मिलने वाली संख्या) को ग्रीक अक्षर अल्फा के रूप में लिखा जाता है और इसे फाइन स्ट्रक्चर कॉन्स्टैंट (महीन ढांचा स्थिरांक) के रूप में जाना जाता है। इसका मूल्य 0.0072973525664 के करीब आता है, और यह ऊपर बताई गई अपनी विलोम संख्या जितना सटीक नहीं है।

हाल तक ऐसा समझा जाता था कि ब्रह्मांड के किसी भी छोर पर अल्फा के मान में दशमलव के तेरहवें स्थान तक भी कोई बदलाव नहीं आ सकता। लेकिन जैसे-जैसे इंसानी प्रेक्षणों का दायरा बढ़ता जा रहा है, कई अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर दर्ज किए गए आंकड़े इसमें जरा-मरा बदलाव भी दिखा रहे हैं। ऐसा प्रेक्षणों की गलती से भी हो सकता है और यह भी संभव है कि भौतिकी की सबसे बुनियादी मान्यता- ‘यह सृष्टि और इसके नियम हर जगह बिल्कुल एक-से हैं’- में ही कोई झोल हो। बहरहाल, इससे 137.03599913 के दुर्निवार आकर्षण में कोई कमी नहीं आने वाली।
Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…