Skip to content
Special Articles

विज्ञानपीडिया के पाठकों का ह्रदय से आभार

विज्ञानपीडिया.कॉम के एक साल पूरा होने पर आप सभी मित्रों और इसके पाठकों का ह्रदय से आभार . मै पिछले कई सालों से देश के प्रमुख अखबारों के लिए लिख रहा हूँ .एक साल पहले मेरे दिमाग में आया कि आज से कई सालों बाद इन लेखों का क्…

विज्ञानपीडिया के पाठकों का ह्रदय से आभार
विज्ञानपीडिया.कॉम के एक साल पूरा होने पर आप सभी मित्रों और इसके पाठकों का ह्रदय से आभार . मै पिछले कई सालों से देश के प्रमुख अखबारों के लिए लिख रहा हूँ .एक साल पहले मेरे दिमाग में आया कि आज से कई सालों बाद इन लेखों का क्या महत्व होगा ?इन्हें एक साथ ,एक जगह कैसे किया जाए जिससे लोग भी इन्हें जब-तब पढ़ सकें और उपयोग कर सके .तो दिमाग में इन विषयों पर किताब लिखने का विचार आया लेकिन ये विचार ज्यादा जमा नहीं .फिर ब्लॉग /वेबसाइट बना कर इन सब लेखों और विज्ञान सम्बंधित अच्छे कटेंट को डालने का विचार आया .हिंदी में विज्ञान के गुणवत्तापूर्ण सामग्री की बहुत कमी है ,आम आदमी ,छात्रों को उसकी भाषा में विज्ञान /तकनीक से सम्बंधित कंटेंट और अखबारों में प्रकाशित अपने विज्ञान संबंधी लेखों को एक साथ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विज्ञानपीडिया.कॉम की शुरुवात की . एक साल पहले मै ब्लॉग /वेबसाइट की दुनियाँ में एकदम नया था .कोई खास अनुभव भी नहीं था (अभी भी ज्यादा नहीं है ) फिर भी विज्ञान संचार की दिशा में एक कदम बढ़ाया तो रास्ता नजर आने लगा ..फिर भी मंजिल बहुत दूर है .विज्ञानपीडिया एकदम साधारण वेबसाइट है ज्यादा डेंटिंग -पेंटिंग नहीं है ,चमकदार भी नहीं है लेकिन इसका कंटेंट मजबूत है ..खोजपरक और विचारपरक विज्ञान लेख है ..विज्ञान की खबरों के साथ उनका विश्लेषण करने का एक सार्थक प्रयास हुआ है ..मै इसमें कितना सफल हुआ हू मुझे नहीं पता लेकिन फिर भी इसे और अच्छा बनाने की कोशिश जारी रहेगी .इस कोशिश में आप सभी मित्रों का सहयोग और सुझाओं का सदैव आकांक्षी रहूँगा .आप अपने सुझाव मुझे सीधे dwivedi.shashank15@gmail.com पर मेल कर सकते है या मोबाईल न 09001433127 पर संपर्क कर सकते है
शशांक द्विवेदी
संपादक ,विज्ञानपीडिया.कॉम असिस्टेंट प्रोफेसर,सेंट मार्गरेट इंजीनियरिंग कॉलेज नीमराना राजस्थान
Filed under
#अपनी बात#विज्ञानपीडिया
Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…