Skip to content
Special Articles

लग्जमबर्ग में स्पेस कारोबार की शुरुआत

चंद्रभूषण यूरोप के छोटे से मुल्क लग्जमबर्ग में इसी हफ्ते स्पेस कारोबार की शुरुआत हुई है। स्टार्ट-अप कंपनी प्लैनेटरी रिसॉर्सेज ने वहां के राजपरिवार के संरक्षण में ढाई करोड़ यूरो (करीब दो अरब रुपये) की बीज पूंजी के साथ क्ष…

लग्जमबर्ग में स्पेस कारोबार की शुरुआत
चंद्रभूषण यूरोप के छोटे से मुल्क लग्जमबर्ग में इसी हफ्ते स्पेस कारोबार की शुरुआत हुई है। स्टार्ट-अप कंपनी प्लैनेटरी रिसॉर्सेज ने वहां के राजपरिवार के संरक्षण में ढाई करोड़ यूरो (करीब दो अरब रुपये) की बीज पूंजी के साथ क्षुद्र ग्रहों की खनन परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। दिल्ली के पौने दोगुने क्षेत्रफल वाले इस यूरोपीय देश में न कोई स्पेस एजेंसी है, न ही इसने अबतक कोई रॉकेट छोड़ा है। हम जानते हैं कि क्षुद्र ग्रह सूरज के इर्द-गिर्द घूमने वाली छोटी-बड़ी चट्टानें हैं, जिन पर खनन छोड़िए, यान उतारना भी स्पेस टेक्नॉलजी की एक असाधारण उपलब्धि है। ऐसे में किनका दिमाग खराब हुआ होगा जिन्होंने इतनी बड़ी रकम इस हवाई धंधे में लगा दी? दरअसल, यह सवाल ही बताता है कि हम लग्जमबर्ग के बारे में कुछ नहीं जानते। कारोबारी इनोवेशन इसकी पहचान है। पांच लाख की आबादी वाले इस मुल्क ने 1928 में प्राइवेट रेडियो और 1985 में सैटेलाइट टीवी शुरू कर दिया था। काले धन के लिए इसको अभी दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह माना जाता है क्योंकि यहां की कंपनियों में पैसा लगाने वालों से ज्यादा सवाल नहीं पूछे जाते और टैक्स उन्हें बहुत कम देना पड़ता है। अंतरिक्ष यानों पर लागत लगातार घट रही है लिहाजा अगले कुछ वर्षों में क्षुद्रग्रहों से प्लैटिनम निकालना मुनाफे का काम हो सकता है। बाकी दुनिया के लिए अंतरिक्ष अब भी पवित्र जगह है लेकिन लग्जमबर्ग ने पिछले महीने कानून बनाकर आकाश से खनिज लाना जायज बना दिया है।
Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…