Skip to content
Special Articles

यूरी मिल्नर पुरस्कार

शिक्षा जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार मिला भारतीय वैज्ञानिक को भारत के वैज्ञानिक अशोक सेन को मिला है अबतक का सबसे बड़ा सम्मान। इलाहाबाद इलाहाबाद के हरिश्चंद्र रिसर्च इन्सटीट्यूट में साइंटिस्ट सेन को प्रतिष्ठित युरी मिलनर पुरस…

यूरी मिल्नर पुरस्कार
शिक्षा जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार मिला भारतीय वैज्ञानिक को भारत के वैज्ञानिक अशोक सेन को मिला है अबतक का सबसे बड़ा सम्मान। इलाहाबाद इलाहाबाद के हरिश्चंद्र रिसर्च इन्सटीट्यूट में साइंटिस्ट सेन को प्रतिष्ठित युरी मिलनर पुरस्कार दिया गया है। खास बात ये है कि इस सम्मान के तहत करीब 16 करोड़ की पुरस्कार राशि भी मिली है जो नोबेल पुरस्कार में मिलने वाली पुरस्कार राशि से लगभग तीन गुनी है। अशोक सेन को मिले इस सम्मान से उनका तो हौसला बढ़ा ही है उनके साथ काम करने वाले सहयोगी वैज्ञानिक भी इस सम्मान से काफी खुश हैं। भारत के सैद्धांतिक भौतिकशात्र के वैज्ञानिक अशोक सेन को मौलिक भौतिक पुरस्कार (The Fundamental Physics Prize) 31 जुलाई 2012 को दिया गया. स्ट्रिंग थ्योरी पर शोध करने वाले वैज्ञानिक अशोक सेन यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले देश के पहले वैज्ञानिक हैं. अशोक सेन के साथ अन्य 8 वैज्ञानिकों को भी यह पुरस्कार दिया गया. वैज्ञानिकों का नाम निमा अर्कानी-हामेद (Nima Arkani-Hamed), एलन गुथ (Alan Guth), अलेक्सई कितेव (Alexei Kitaev), मैक्सिम कौनत्सेविच (Maxim Kontsevich), आंद्रेई लिनडे (Andrei Linde), जुआन मालडासेना (Juan Maldacena), नाथन सीबेर्ग (Nathan Seiberg), एडवर्ड रिटन (Edward Witten) है.
अशोक सेन को वर्ष 2001 में पद्मश्री और वर्ष 1994 में शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित किया गया. अशोक सेन इलाहाबाद के हरीश चंद्र रिसर्च इंस्टीट्यूट के सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी हैं. मौलिक भौतिक पुरस्कार (The Fundamental Physics Prize) मौलिक भौतिक पुरस्कार (The Fundamental Physics Prize) मौलिक भौतिकी पुरस्कार फाउंडेशन (The Fundamental Physics Prize Foundation)के द्वारा मौलिक अनुसंधान के क्षेत्र में भौतिकविदों को दिए जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है. इस पुरस्कार की स्थापना इंटरनेट उद्यमी यूरी मिलनर द्वारा जुलाई 2012 को की गई. पुरस्कार के रूप में लगभग 16 करोड़ रुपए की धन राशि दी जाती है. शिक्षा के क्षेत्र में यह दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार है. यह रकम नोबेल पुरस्कार के साथ मिलने वाली पुरस्कार राशि का तीन गुना है.
Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…