Skip to content
Special Articles

मीठेपन का साइड इफेक्ट

चंद्रभूषण पीने लायक पानी पूरी दुनिया में मौजूद कुल पानी का 3 फीसदी ही है। वह भी ज्यादातर बर्फ की शक्ल में, जिसका इस्तेमाल न इंसान कर पाते हैं, न ही पेड़-पौधे या ज्यादातर जीव-जंतु। दुनिया के कुछ इलाकों के लिए यह बहुत बड़ी…

मीठेपन का साइड इफेक्ट
चंद्रभूषण
पीने लायक पानी पूरी दुनिया में मौजूद कुल पानी का 3 फीसदी ही है। वह भी ज्यादातर बर्फ की शक्ल में, जिसका इस्तेमाल न इंसान कर पाते हैं, न ही पेड़-पौधे या ज्यादातर जीव-जंतु। दुनिया के कुछ इलाकों के लिए यह बहुत बड़ी समस्या है, हालांकि इनमें से अधिकतर समुद्र के करीब हैं, जिसने धरती की सतह का तीन-चौथाई हिस्सा घेर रखा है। ऐसे में स्वाभाविक है कि समुद्री या खारे पानी से मीठा पानी निकालने की तकनीकों में विकास की खबर संसार भर के टेक्नोलॉजिकल जर्नल्स का स्थायी फीचर हुआ करती है।

इन कोशिशों का ही नतीजा है कि पिछले तीस वर्षों में इस काम पर आने वाली लागत आधी से भी कम रह गई है। अभी समुद्री पानी को पेयजल में बदलने की रनिंग कॉस्ट 35 से 65 रुपये प्रति हजार लीटर है, जो वैसे तो काफी कम है लेकिन प्लांट का पूंजी खर्च जोड़ने पर ज्यादा हो जाती है। आने वाले दिनों में प्लांट्स को वायु या सौर ऊर्जा से चलाने पर यह खर्च और कम हो जाएगा। पूरी दुनिया में इस काम के लिए लगभग 20 हजार प्लांट लगे हुए हैं, जिनमें कोई चार हजार सिर्फ खाड़ी देशों- ज्यादातर सऊदी अरब और यूएई में हैं।

मुख्यत: दो तरह की तकनीकें इस काम में इस्तेमाल होती हैं। डीजल या गैस से संचालित थर्मल टेक्नीक और बिजली से चलने वाली रिवर्स ऑस्मोसिस (आरओ) टेक्नीक, जो हमारे घरों में भी काम आती है। आरोप है कि ये दोनों तकनीकें तटीय समुद्रों को और ज्यादा खारा बनाकर समुद्री जीवन को नुकसान पहुंचाती हैं और थर्मल तकनीक खास तौर पर ग्लोबल वार्मिंग बढ़ाती है। बचाव में कंपनियां अपने कचरे के रूप में निकलने वाले अति-खारे पानी से किनोआ और सैलिकॉर्निया जैसी खारी दलदली फसलें उगाने लगी हैं।
Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…