Skip to content
Special Articles

मानवयुक्त अभियान में होगी देरी

मानव युक्त अंतरिक्ष अभियान को अंजाम देने वाले देशों के विशिष्ट क्लब में शामिल होने के लिए भारत का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। अमरीका, रूस और चीन की तरह इस क्लब का सदस्य बनने भारत का यह सपना कम से कम अगले तीन साल तक पूरा न…

मानवयुक्त अभियान में होगी देरी
मानव युक्त अंतरिक्ष अभियान को अंजाम देने वाले देशों के विशिष्ट क्लब में शामिल होने के लिए भारत का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। अमरीका, रूस और चीन की तरह इस क्लब का सदस्य बनने भारत का यह सपना कम से कम अगले तीन साल तक पूरा नहीं हो पाएगा। 2017 से पहले संभव नहीं भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पिछले दशक के मध्य में मानव युक्त अंतरिक्ष अभियान का इरादा जाहिर किया था और वर्ष 2015 में इस अभियान को अंजाम देने की समय-सीमा तय की थी। अभियान के तहत पृथ्वी की निचली कक्षा में दो से तीन सदस्यीय एक दल को भेजकर उसे पूर्व निर्धारित स्थान पर वापस उतारने की योजना थी। इस अभियान को वर्ष 2015 में अंजाम देने के लिए 12 हजार 500 करोड़ रूपए की लागत अनुमानित थी और सरकार को यह कोष चरणबद्ध तरीके से आवंटित करना था। सरकार ने इस अभियान को तो मंजूरी दे दी मगर अभी तक इस मद में केवल 149 करोड़ रूपए की राशि ही आवंटित की गई है। इसके अलावा 12 वीं पंचवर्षीय योजना (2012-2017) में भी यह महात्वाकांक्षी परियोजना को जगह नहीं मिली है। इस तरह कम से कम वर्ष 2017 तक भारत के मानव युक्त अंतरिक्ष अभियान की कल्पना भी नहीं की जा सकती। तकनीकी बाधाएं भी वित्तीय मुद्दों और 12 वीं पंचवर्षीय योजना में अनदेखी के अलावा इस अभियान को आगे बढ़ाने में तकनीकी बाधाएं भी आड़े आईं। इसरो की योजना के मुताबिक मानव युक्त अंतरिक्ष अभियान का प्रक्षेपण भू-स्थैतिक प्रक्षेपण यान जीएसएलवी मार्क-3 से किया जाना है। जीएसएलवी मार्क-3 एक ज्यादा शक्तिशाली प्रक्षेपण यान है जो 4 टन या उससे अधिक वजनी उपग्रहों को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करने की योग्यता रखता है। मगर इसका विकास अभी तक नहीं हो पाया है। जीएसएलवी मार्क-3 के विकास में सबसे बड़ी रूकावट तब आई जब वर्ष 2010 में एक के बाद एक जीएसएलवी के दो अभियान विफल हो गए। हालांकि, इस साल स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजन युक्त जीएसएलवी का एक प्रक्षेपण सफल रहा है जिससे जीएसएलवी मार्क-3 के विकास का रास्ता साफ हुआ है। फिर भी जीएसएलवी प्रक्षेपण यान को अभी ऑपरेशनल होना पड़ेगा साथही सटीकता यानी 99/100 की एक्यूरेसी (100 में 99 बार सफलता की गारंटी) हासिल करनी होगी। यह प्रक्षेपण यान अभी विकास के दौर से गुजर रहा है।
हालांकि, जिस यान में बैठकर अंतरिक्ष यात्रियों को उड़ान भरना है उसका एक कू्र मॉडल हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने तैयार कर के इसरो को दिया है। अगस्त महीने में जीएसएलवी मार्क-3 के होने वाले प्रयोगात्मक प्रक्षेपण में इस कू्र मॉडल का उपयोग किया जाएगा। इस दृष्टिकोण से यह प्रक्षेपण काफी अहम है और इसपर अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के साथ-साथ पूरे देश की निगाहें हैं।
Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…