Skip to content
Special Articles

मंगल पर होगी अनिद्रा की समस्या

पृथ्वी के बाद मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश को लेकर वैज्ञानिक प्रयोग और अनुसंधान लंबे अरसे से जारी है. इसके बावजूद अभी तक यह निश्चिकत तौर पर नहीं कहा जा सका है कि मंगल ग्रह पर जीवन मुमकिन हो सकता है. हालांकि, अगर निकट भविष्य…

मंगल पर होगी अनिद्रा की समस्या


पृथ्वी के बाद मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश को लेकर वैज्ञानिक प्रयोग और अनुसंधान लंबे अरसे से जारी है. इसके बावजूद अभी तक यह निश्चिकत तौर पर नहीं कहा जा सका है कि मंगल ग्रह पर जीवन मुमकिन हो सकता है. हालांकि, अगर निकट भविष्य में वैज्ञानिक मंगल पर जीवन के होने की घोषणा करते भी हैं, तो भी इंसानों का जीवन वहां इतना आसान नहीं होगा. जानकारों के मुताबिक, पृथ्वी से लगभग 4.7 करोड. मील की यात्रा करने के बाद किसी भी अंतरिक्ष यात्री के लिए सामान्य परिस्थितियों में वहां रहना असंभव है. इससे संबंधित सबसे बड.ी चुनौती अनिद्रा की होगी. गौरतलब है कि वैज्ञानिक रूस में मार्स-500 प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. इस दौरान मंगल ग्रह पर जाने वाले अंतरिक्षयात्रियों को एक विशेष यान में रखा गया है, जिसका वातावरण मंगल ग्रह जैसा है. इस वातावरण में रहने वाले अंतरिक्षयात्रियों को गहन निगरानी में रखा जा रहा है. पिछले दिनों इनके स्वास्थ्य की जांच की गयी, तो पता चला कि मंगल ग्रह की यात्रा के दौरान सबसे बड.ी चुनौती अनिद्रा की होगी. पिछले दिनों नासा ने मंगल ग्रह पर क्योरिसिटी रोवर को भेजा था. अब उसकी योजना निकट भविष्य में मंगल ग्रह पर इंसानों को भेजने की है.

Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…