Skip to content
Special Articles

बोरिंग बिलियन’ की वजह

चंद्रभूषण इवॉल्यूशन की एक बड़ी गुत्थी सुलझने लगी है। दिलचस्प बात यह कि इसे सुलझाने वाली प्रस्थापना से धरती के विकास और जीवन के विकास के बीच एक अनूठी कड़ी भी जुड़ने जा रही है। इवॉल्यूशन की पुरानी पहेलियां सुलझाने में जुटे…

बोरिंग बिलियन’ की वजह

चंद्रभूषण

इवॉल्यूशन की एक बड़ी गुत्थी सुलझने लगी है। दिलचस्प बात यह कि इसे सुलझाने वाली प्रस्थापना से धरती के विकास और जीवन के विकास के बीच एक अनूठी कड़ी भी जुड़ने जा रही है। इवॉल्यूशन की पुरानी पहेलियां सुलझाने में जुटे जीवविज्ञानी अर्से से एक समस्या को लेकर जूझ रहे हैं। मौजूदा समय से 1 अरब 80 करोड़ साल पहले जीवन मुख्यतः एककोशीय (प्रोकैरियोटिक) था लेकिन तब न केवल इसकी ढेरों किस्में मौजूद थीं, बल्कि बहुकोशीय (यूकैरियोटिक) जीवन भी वजूद में आ चुका था। इसके बाद एक अरब साल का वक्त ऐसा गुजरता है जिसमें इवॉल्यूशन की रफ्तार बहुत ही सुस्त हो जाती है।

कुछ यूं कि लगता है, 100 करोड़ साल के लंबे दौर में कुछ भी नया नहीं हो रहा। फिर अब से 80 करोड़ साल पहले इवॉल्यूशन अचानक स्पीड पकड़ता है। बहुकोशीय जीवन के नमूने ज्यादा मिलने लगते हैं और अब से 50 करोड़ साल पहले हालात कुछ ऐसे दर्ज किए जाते हैं कि अभी की सारी जीवजातियों का कोई न कोई सिरा तब के दौर से जुड़ने लगता है। कमजोर इवॉल्यूशन वाली इस बीच की अवधि को ‘बोरिंग बिलियन’ का नाम दिया गया, हालांकि इसके होने की कोई वजह किसी की समझ में नहीं आई।

युवा चीनी भूगर्भशास्त्री मिंग तांग ने अभी हाल में जिर्कान क्रिस्टलों के विश्वव्यापी अध्ययन के आधार पर यह प्रस्थापना प्रस्तुत की है कि यही अवधि पृथ्वी की ऊपरी सतह (क्रस्ट) के पतली पड़ने, नए पहाड़ों के जन्म न लेने और पुराने पहाड़ों की ऊंचाई न बढ़ने के कारण उनके सपाट हो जाने की भी है। जीवन का एक बुनियादी घटक एक्टिव फास्फोरस है, जो धरती पर बहुत कम है और इसका भीतरी द्रव्य बाहर निकलने के क्रम में ही सतह पर आता है। इस प्रक्रिया के थम जाने का ही नतीजा इवॉल्यूशन के ठहर जाने के रूप में दिखता है।

Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…