Skip to content
Special Articles

बुढ़ापे की रफ्तार थमेगी जीन थेरपी से

जीन थेरपी से थमेगी बुढ़ापे की रफ्तार बुढ़ापे को दूर रखने के लिए एक नई इंजेक्शन ईजाद की गई है। जीन रिसर्च फाउंडेशन ने कई सालों के रिसर्च के बाद इसे बनाने में सफलता हासिल की है। इसे जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी की जा रही ह…

बुढ़ापे की रफ्तार थमेगी जीन थेरपी से

जीन थेरपी से थमेगी बुढ़ापे की रफ्तार बुढ़ापे को दूर रखने के लिए एक नई इंजेक्शन ईजाद की गई है। जीन रिसर्च फाउंडेशन ने कई सालों के रिसर्च के बाद इसे बनाने में सफलता हासिल की है। इसे जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। 8 साल में 12 हजार से ज्यादा मरीजों पर इसका प्रयोग किया गया, जो सफल रहा। अपने खून की एक बूंद और जीन ऐक्टिवेटर की मदद से शरीर में डैमेज हुए जीन को रिपेयर किया जा सकेगा, साथ ही नए हेल्थी जीन बन सकेंगे।

जीन थेरपी से थमेगी बुढ़ापे की रफ्तार
बेंगलुरु स्थित डॉक्टर अग्रवाल हॉस्पिटल के जीन रिसर्च फाउंडेशन ने डिफेंस रिसर्च ऐंड डिवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) के साथ मिलकर 20 सालों तक रिसर्च किया। रिसर्च फाउंडेशन की मेडिकल डॉयरेक्टर डॉक्टर सुनीता राणा अग्रवाल ने बताया कि यह स्टेम सेल थेरपी से आगे की प्रक्रिया है। यह सीधे जीन को रिपेयर करती है। जीन थेरपी के जरिये बुढ़ापे की रफ्तार को रोका जा सकता है। इस तरह बुढ़ापे की वजह से होने वाली बीमारियों से भी बचा जा सकता है। हमारे शरीर में कोई भी दिक्कत होती है तो वह कहीं न कहीं डीएनए से जुड़ी होती है। जब बच्चा मां के पेट में होता है उस वक्त सबसे हेल्थी डीएनए होता है। पैदा होने के बाद धीरे-धीरे इनके बनने की संख्या घटती जाती है। 30 साल की उम्र के बाद नया डीएनए नहीं बनता है और 40 साल या इसके बाद डीएनए डैमेज होने शुरू होते हैं। जीन थेरपी में हम डीएनए को रिपेयर करेंगे।

कैसे करेगा काम
डॉक्टर राणा ने बताया कि हमने एक ऐसी किट बनाई है, जिसमें एक इंजेक्शन के अंदर 'माना' यानी डीएनए ऐक्टिवेटर होता है। इस इंजेक्शन में शरीर से एक बूंद खून लेते हैं, जिसमें डीएनए होते हैं। 10-20 सेकंड में इंजेक्शन के अंदर डीएनए रिपेयर होने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है। इसके बाद यह रिपेयर डीएनए वाला ब्लड उसी इंजेक्शन के जरिए शरीर में इंजेक्ट कर देते हैं। इस तरह बॉडी में रिपेयर और हेल्थी डीएनए की संख्या बढ़ती है। यह प्रकिया जरूरत के हिसाब से की जा सकती है। इसे कोई भी खुद ही कर सकता है। इस तरह हेल्थी डीएनए के बढ़ने से बुढ़ापे की रफ्तार धीमी होती है और ज्यादा वक्त तक हेल्थी जिंदगी जी जा सकती है। बच्चों में होने वाली डीएनए संबंधी बीमारी में इसके जरिए रोकी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि हमने कई सफल प्रयोग किए हैं जिनमें डीएनए रिपेयर कर कई बीमारियों से राहत मिली।

3महीनेमेंशुरूहोगाप्रॉडक्शन
जीन रिसर्च फाउंडेशन के सीईओ पंकज सोधी ने बताया कि हम डीएनए जीन थेरपी के लिए आर ऐंड डी औरमैनुफैक्चरिंग यूनिट 300 करोड़ रुपये की लागत से शुरू कर रहे हैं। 3 महीने के भीतर प्रॉडक्शन शुरू हो जाएगा।उन्होंने कहा कि देश में 6 करोड़ से ज्यादा लोग डायबीटीज के मरीज हैं। जीन ऐक्टिवेटर के जरिए इस संख्या कोकम किया जा सकता है। ब्रेस्ट कैंसर, रेटिनल डीजनरेशन, आर्थराइटिस जैसे जेनिटिकल डिस्ऑर्डर की पहचान करउसे ठीक किया जा सकता है।लेखिका –पूनम पांडे (साभार-नवभारतटाइम्स)
Filed under
#जीन
Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…