Skip to content
Special Articles

नये उत्प्रेरक से बढे.गी गुणवत्ता

मिनेसोटा विश्‍वविद्यालय के शोधार्थियों ने एक ऐसे उत्प्रेरक का विकास किया है, जिसकी गैसोलीन, प्लास्टिक, बायोफ्यूल, फॉर्मास्यूटिकल और अन्य रसायानिक पदाथरें के उत्पादन के दौरान संपत्र की जाने वाली रासायनिक क्रियाओं में महत्…

नये उत्प्रेरक से बढे.गी गुणवत्ता
मिनेसोटा विश्‍वविद्यालय के शोधार्थियों ने एक ऐसे उत्प्रेरक का विकास किया है, जिसकी गैसोलीन, प्लास्टिक, बायोफ्यूल, फॉर्मास्यूटिकल और अन्य रसायानिक पदाथरें के उत्पादन के दौरान संपत्र की जाने वाली रासायनिक क्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है. इसके प्रयोग से इन रासायनिक क्रियाओं को तेजी से संपत्र किया जा सकता है. इसकी मदद से अरबों डॉलर के केमिकल उद्योग को क्षमतावान बनाया जा सकता है, साथ ही उसके उत्पादन लागत में भी कमी लायी जा सकती है. यह शोध साइंस पत्रिका में प्रकाशित हुआ है. केमिकल इंजीनियरिंग और मटीरीयल साइंस के प्रोफेसर माइकल सपत्सिस के अनुसार इस खोज का बहुत व्यापक प्रभाव होगा. गैसोलीन के संशोधन के दौरान उत्प्रेरक का बहुतायत में प्रयोग किया जाता है. अब तक इसके लिए परंपरागत उत्प्रेरक को प्रयोग में लाया जाता रहा है. लेकिन, इस नये उत्प्रेरक के प्रयोग से संशोधन की क्रिया तेजी से पूरी की जा सकेगी. इसके साथ ही अन्य कई रासायनिक क्रियाओं को पूरा कराने में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. इस उत्प्रेरक के इस्तेमाल से गैसोलीन सशोधन और अन्य रसायनिक पदाथरें के उत्पादन लगात में कमी लायी जा सकती है. अल्ट्रा-थिन जिलेट नैनोशीट से बने उत्प्रेरक को 90 डिग्री कोण पर इस तरह मोड़ा गया है, जैसे की गत्ते का चौखटा घर बना हो. इस तरह का आकार देने से उत्प्रेरक की क्षमता बढ.ी है. परंपरागत उत्प्रेरक की तुलना में इस उत्प्रेरक की कीमत भी कम होगी. किसी रसायनिक क्रिया में उत्प्रेरक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. रसायनिक क्रियाओं को संपत्र कराने में इसकी जरूरत होती है.
Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…