शशांक द्विवेदी इसरो ने देश में निर्मित क्रायोजेनिक इंजन के जरिये रॉकेट जीएसएलवी डी- 5 का सफल प्रक्षेपण कर अंतरिक्ष के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाकर नया इतिहास रच दिया। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित 49.13 मीटर लंबा यह रॉकेट 1,982 किलोग्राम वजनी संचार उपग्रह जीसेट-14 को उसकी वांछित कक्षा में स्थापित करने में कामयाब रहा। 365 करोड़ रुपये की लागत वाले रॉकेट जीएसएलवी डी-5 के इस सफल प्रक्षेपण के साथ ही भारत विश्व का ऐसा छठा देश बन गया, जिसके पास अपना देसी क्रायोजेनिक इंजन है। अमेरिका, रूस, जापान, चीन और फ्रांस के पास पहले से ही यह तकनीक है। क्रायोजेनिक इंजन तकनीक से लैस चुनिंदा राष्ट्रों के क्लब में शामिल होने के बाद भारत को अपने उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए किसी अन्य देश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इतना ही नहीं अब वह दूसरे देशों के उपग्रहों का प्रक्षेपण कर विदेशी मुद्रा अर्जित करने की स्थिति में भी आ गया है। तीन नाकामियों के बाद देसी क्रायोजेनिक इंजन के साथ 414.75 टन वजनी जीएसएलवी डी-5 रॉकेट के सफल प्रक्षेपण से भारतीय वैज्ञानिकों में खुशी की लहर दौड़ गयी . प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस उपलब्धि पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।वाकई में ये एक बड़ी कामयाबी है क्योंकि इस मिशन के लिए जैसे मानक तय किए गए थे, उस पर भारतीय क्रायोजेनिक इंजन सौ फीसद खरा उतरते हुए जीसेट-14 को सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया । अभी तक भारत दूसरे देशों की मदत से अपने 3.5 टन के संचार उपग्रह के प्रक्षेपण के लिए 500 करोड़ की फीस चुकाया करता था । जबकि जीएसएलवी यह काम 220 करोड़ में करेगा। जीसेट-14 के प्रक्षेपण पर 145 करोड़ का खर्च आया है। क्रायोजेनिक इंजन विकसित करने में बीस वर्षो की मेहनत रंग लाई है । भारत के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। जीएसएलवी प्रक्षेपण की चुनौती
![]() |
| दैनिक जागरण |
देश का 23वां संचार उपग्रह है जीसेट-14 देसी क्रायोजेनिक इंजन के साथ सफलतापूर्वक प्रक्षेपित रॉकेट जीएसएलवी डी5 द्वारा वांछित कक्षा में स्थापित जीसेट-14 दरअसल भारत का 23वां भूस्थैतिक संचार उपग्रह है।
जीसैट-14 भारत के नौ ऑपरेशनल
भूस्थिर उपग्रहों के समूह में शामिल होगा. इस मिशन का प्राथमिक उद्देश्य विस्तारित
सी और केयू-बैंड ट्रांसपोंडरों की अंतर्कक्षा क्षमता को बढ़ाना और नये प्रयोगों के
लिए मंच प्रदान करना है. यह कक्षा में पहले से ही
मौजूद नौ संचार उपग्रहों के क्लब में शामिल हो जाएगा। जीसेट-14 को कक्षा में 74 डिग्री देशांतर पूर्व में इनसेट-3सी, इनसेट-4 सीआर और कल्पना-1
उपग्रहों के साथ स्थापित किया गया है। यह उपग्रह अपने साथ 12
संचार ट्रांसपांडर्स ले गया है जो इनसेट और जीसेट सिस्टम की क्षमता
और बढ़ाने में मददगार होंगे।
जीएसएलवी
के पूर्व अभियान
जीएसएलवी-एफ
06 ने 25 दिसंबर, 2010 को जीसैट-5पी का प्रक्षेपण किया जो असफल रहा।
जीएसएलवी-डी
3 ने 15 अप्रैल, 2010 को जीसैट-4
का प्रक्षेपण किया जो असफल रहा।
जीएसएलवी-एफ
04 ने 2 सितंबर, 2007 को इन्सेट-4
सीआर का सफल प्रक्षेपण किया गया।
जीएसएलवी-एफ02 ने 10
जुलाई, 2006 को इन्सेट-4 सी का प्रक्षेपण किया गया लेकिन यह असफल रहा।
जीएसएलवी-एफ
01 ने 20 सितंबर, 2004 को एडुसैट
(जीसैट-3) का सफल प्रक्षेपण किया गया।
जीएसएलवी-डी
2 ने 8 मई, 2003 को जीसैट-2
का सफल प्रक्षेपण किया गया।
जीएसएलवी-डी
1 ने 18 अप्रैल, 2001 को जीसैट-1
का सफल प्रक्षेपण किया गया।
जीएसएलवी डी-5 मिशन के मकसद इसरो के अनुसार जीएसएलवी डी-5 मिशन के दो मकसद रहे। पहला देसी क्रायोजेनिक इंजन का परीक्षण और दूसरा संचार उपग्रह को उसकी कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित करना था। दोनों ही मिशन में कामयाबी हाथ लगी। इसरो प्रमुख राधाकृष्णन के अनुसार, 'हम जीएसएलवी डी-5 के जरिये जीसेट-6,7ए और 9 का प्रक्षेपण करेंगे। हम इस रॉकेट का इस्तेमाल अपने दूसरे चंद्रयान मिशन और जीआइसेट की लांचिंग में भी करेंगे।' इसरो की इस कामयाबी पर विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के निदेशक एस रामाकृष्णन ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि 'इसरो में हम जीएसएलवी को शैतान बच्चा कहा करते थे, लेकिन आज वह नटखट बहुत ज्यादा आज्ञाकारी बालक बन गया है।' जीएसएलवी का प्रक्षेपण इसरो के लिए बेहद अहम है क्योंकि दूर संचार उपग्रहों, मानव युक्त अंतरिक्ष अभियानों या दूसरा चंद्र मिशन जीएसएलवी के विकास के बिना संभव नहीं है। इस प्रक्षेपण में सफलता इसरो के लिए संभावनाओं के नए द्वार खोलने वाली है ..
article link
http://epaper.jagran.com/ePaperArticle/09-jan-2014-edition-National-page_9-5155-107859584-262.html

