Skip to content
Special Articles

छा रहे हैं विदेश के कारोबारी खेतिहर

छा रहे हैं विदेश के कारोबारी खेतिहर चंद्रभूषण पिछली मंदी से पहले दुनिया भर में दिखे ईंधन और खाद्य संकट ने इन दोनों क्षेत्रों में आपूर्ति को लेकर जो अफरा-तफरी पैदा की थी, उसका एक पहलू बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा दूसरे दे…

छा रहे हैं विदेश के कारोबारी खेतिहर
छा रहे हैं विदेश के कारोबारी खेतिहर
चंद्रभूषण
पिछली मंदी से पहले दुनिया भर में दिखे ईंधन और खाद्य संकट ने इन दोनों क्षेत्रों में आपूर्ति को लेकर जो अफरा-तफरी पैदा की थी, उसका एक पहलू बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा दूसरे देशों में जाकर खेती की विशाल जमीनें हथियाने का भी था। जमीनों के सबसे ज्यादा विदेशी सौदे 2008-09 में ही हुए। फिर मंदी के नरम पड़ने के साथ ही माहौल पलटता गया और उस दौरान वाम दायरों के बीच ग्लोबल चर्चा में आया ‘लैंड ग्रैब’ का हल्ला देखते-देखते चर्चा से बाहर हो गया।

लेकिन बड़ी पूंजी के दायरे में आज भी इस बात को लेकर पूर्ण सहमति बनी हुई है कि अगले 50 वर्षों तक दुनिया की आबादी जिस हिसाब से बढ़ने वाली है, उस हिसाब से खाद्यान्नों, सब्जियों, फलों और मांस-मछली-अंडे की पैदावार नहीं बढ़ने वाली। शहरी दायरे और इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार तथा भूजल का खात्मा सघन आबादी वाली उपजाऊ जमीनों को दिनोंदिन सिमटाता जा रहा है। इस अघोषित बंजरीकरण से भी खान-पान की मुश्किलें आगे चलकर और बढ़ेंगी।

बुनियादी उत्पादन से जुड़ी इस तल्ख हकीकत को ध्यान में रखते हुए अगले दस सालों में विरल आबादी वाले देशों में बाहरी कंपनियों द्वारा विशाल फार्मों पर हाइली मेकेनाइज्ड खेती का चलन बढ़ने वाला है। ब्राजील की 11%, सूडान की 10%, मेडागास्कर, फिलीपीन्स और इथियोपिया की 8-8%, मोजांबीक की 7% और इंडोनेशिया की 6% जमीन इसके लिए प्रस्तुत है, जबकि रूस जैसे अपेक्षाकृत अमीर मुल्क ने भी अपने पूर्वी इलाकों की दसियों लाख एकड़ जमीनें चीनी कंपनियों को खेती के लिए भाड़े पर देने का फैसला किया है।

पूरी दुनिया में करीब 10 अरब एकड़ खेती की और इतनी ही जंगलात की जमीनें नापी गई हैं। खेतिहर जमीनों का एक फीसदी यानी 10 करोड़ एकड़ या तो विदेशी हाथों में जा चुका है या जाने वाला है। इस आपाधापी में काफी सारे जंगलों का भी बंटाधार होने की आशंका जताई जा रही है। और इन जमीनों पर जो लोग खेती करके पहले से गुजारा कर रहे होंगे, स्थानीय सरकार और अरबों डॉलर की हैसियत वाली फूड प्रोसेसिंग कम्पनियां आपसी समझदारी से उन्हें कुछ मुआवजा देकर या यूं ही वहां से उनका नामोनिशान मिटा देंगी।
Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…