Skip to content
Special Articles

गूगल ने बनाया कृत्रिम दिमाग

सर्च इंजन कंपनी गूगल ने तकनीक की दुनिया में एक और चमत्कार करते हुए कृत्रिम दिगाम बनाया है। अपनी खुद की सोच समझ रखने वाला यह मशीनी दिमाग १६ हजार कंप्यूटर प्रोसेसरों और एक अरब से भी अधिक कनेक्शनों के दम पर बना है। गूगल के…

गूगल ने बनाया कृत्रिम दिमाग
सर्च इंजन कंपनी गूगल ने तकनीक की दुनिया में एक और चमत्कार करते हुए कृत्रिम दिगाम बनाया है। अपनी खुद की सोच समझ रखने वाला यह मशीनी दिमाग १६ हजार कंप्यूटर प्रोसेसरों और एक अरब से भी अधिक कनेक्शनों के दम पर बना है। गूगल के मालिक लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन और एरिक स्किमिड ने बताया कि उनकी टीम के अगुवा जेफ डीन ने इस आर्टीफिशियल ब्रेन में यू-ट्यूब के एक करोड़ वीडियो डाले हैं। उसे इस तरह से तैयार किया है कि वह इन जानकारियों के बलबूते खुद ही चीजों को जाने और सीखे। चौंकाने वाली बात यह है कि इस आर्टीफिशियल ब्रेन ने इन सभी वीडियो की पड़ताल के बाद खुद ही सबसे पहले अपना ध्यान बिल्लियों पर लगाया है। हालाँकि आर्टीफिशियल ब्रेन को प्रशिक्षण के दौरान कभी भी बिल्ली के बारे में कुछ नहीं बताया गया। टीम ने इस नेटवर्क को बीस हजार श्रेणियों की वस्तुओं को सही रूप में पहचानने के लिए तैयार किया।
Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…