यह दूरबीन हमारे ब्रह्मांड के इतिहास के प्रत्येक चरण का अध्ययन करेगी जिसमें बिग बैंग या ब्रह्मांडीय महाविस्फोट के बाद निकली पहली चमक, पृथ्वी जैसे ग्रहों पर जीवन में मददगार सौरमंडलों का निर्माण शामिल है। वैज्ञानिकों को इस दूरबीन की तैनाती का इंतजार है। शुरू में इस दूरबीन का नाम नेक्स्ट जनरेशन स्पेस टेलीस्कोप रखा गया था। 2002 में नासा के पूर्व प्रशासक जेम्स वेब पर इसका नया नाम रख दिया गया। नासा का गोडार्ड स्पेस स्पेस सेंटर इसका प्रबंधकीय कार्य देख रहा है। अंतरिक्ष में तैनाती के बाद अमेरिका का स्पेस टेलीस्कोप साइंस इंस्टीट्यूट वेब टेलीस्कोप का संचालन करेगा।