Skip to content
Special Articles

क्या है बायोमेट्रिक सिस्टम ?

बायोमेट्रिक दो शब्दों से मिलकर बना है, बायोस और मेट्रोन. बायोस का मतलब होता है जीवन संबधित. मेट्रोन का अर्थ है माप करना. इस तरह कहा जा सकता है कि बायोमेट्रिक विज्ञान की वह शाखा है, जिसमें हम किसी व्यक्ति विशेष के जीवन से…

क्या है बायोमेट्रिक सिस्टम ?
बायोमेट्रिक दो शब्दों से मिलकर बना है, बायोस और मेट्रोन. बायोस का मतलब होता है जीवन संबधित. मेट्रोन का अर्थ है माप करना. इस तरह कहा जा सकता है कि बायोमेट्रिक विज्ञान की वह शाखा है, जिसमें हम किसी व्यक्ति विशेष के जीवन से संबधित आंकड़ों का अध्ययन किया जाता है. इस तकनीक की मदद से व्यक्ति के अंगूठे के निशान और अंगुलियों और आवाज एवं आंखों की पुतलियों के आधार पर उसकी पहचान करता है. बायोमेट्रिक, मनोवैज्ञानिक और व्यवहारिक गतिविधियों के आधार कार्य काम करता है. मनोविज्ञान में व्यक्ति के शरीर के अंगों की बनावट को ध्यान में रखा जाता है. व्यावहारिक में उस व्यक्ति के व्यवहार को आधार माना जाता है. उदाहरण के तौर पर, व्यक्ति की आवाज और उसके हस्ताक्षर. बायोमेट्रिक तकनीक के बढ़ते उपयोग की सबसे बड़ी वजह आज के समय में व्यक्ति विशेष की पहचान से संबधित हो रहे अपराधों को रोकना है. जैसे कि किसी भी व्यक्ति की पहचान कार्ड को चुराकर उसका गलत उपयोग करना. उसकी संपत्ति पर अधिकार कर लेना और नकली पहचान पत्र बनवाना. भारत में कई जगहों एवं क्षेत्र में इस तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस तकनीक के जरिये एटीएम मशीन से ट्रांजक्शन को भी सुरक्षित बनाया जा सकता है. जापान में एटीएम मशीन हाथों की नसों के इंप्रेशन से खुलती है. जर्मनी, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया में बायोमेट्रिक तकनीक का खूब उपयोग होता है. हर व्यक्ति में पाये जाने वाली बायोमेट्रिक पहचान अलग होती है.इस कारण कोई हेर-फ़ेर या बदलाव करना बहुत मुश्किल है. इस तकनीक में पहले डाटा को एनक्रिप्ट किया जाता है, ताकि कोई उसका क्लोन ( नकल ) न बनाया जा सके. भारत में भी लोगों का पहचान पत्र बनाने के लिए इसी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. यूआइडी ( यूनिक आइडेंटिफ़िकेशन यानी विशेष पहचान पत्र ) या आधार नाम से एक परियोजना इसीलिए चलायी जा रही है.
Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…