Skip to content
Special Articles

कम ऑक्सीजन का गम

कम ऑक्सिजन का गम चंद्रभूषण शरीर में ऑक्सिजन सप्लाई लगातार कम रहने से होने वाली बीमारी हाइपॉक्सिया आजकल चर्चा में है तो इसकी खास वजह इस बार का मेडिसिन नोबेल ऐसी बीमारियों की जड़ तक जाने वाली रिसर्च को दिया जाना है। खून मे…

कम ऑक्सीजन का गम
कम ऑक्सिजन का गम
चंद्रभूषण
शरीर में ऑक्सिजन सप्लाई लगातार कम रहने से होने वाली बीमारी हाइपॉक्सिया आजकल चर्चा में है तो इसकी खास वजह इस बार का मेडिसिन नोबेल ऐसी बीमारियों की जड़ तक जाने वाली रिसर्च को दिया जाना है। खून में ऑक्सिजन कम होने की समस्या हाइपॉक्सीमिया और पेशियों में ऑक्सिजन के क्रॉनिक अभाव से पैदा होने वाले हाइपॉक्सिया की फौरी वजहें भी हो सकती हैं लेकिन समुद्र तल से 2500 मीटर (8200 फुट) या अधिक ऊंचाई पर रहने वालों में यह ज्यादा देखने में आता है।

गनीमत है कि भारत में ऐसी जगहें न के बराबर हैं। देसी हिल स्टेशनों में इतना ऊंचा अकेला गुलमर्ग है, जो कोई स्थायी बस्ती न होकर एक टूरिस्ट स्पॉट भर है। पारंपरिक बसावट वाले ऐसे इलाके दुनिया में तीन ही हैं। एक हमारा पड़ोसी तिब्बत, दूसरा पूर्वी अफ्रीका में केन्या, तंजानिया और युगांडा के कुछ इलाके, और तीसरा दक्षिणी अमेरिका में एंडीज पर्वतमाला के देश पेरू और बोलीविया। इवॉल्यूशन ने दसियों हजार वर्षों में इन तीनों जगहों पर हाइपॉक्सिया और इसके बृहद रूप क्रॉनिक माउंटेन सिकनेस (सीएमएस) से लड़ने के तीन तरीके ईजाद किए हैं।

पूर्वी अफ्रीकियों के खून में हीमोग्लोबिन बहुत ज्यादा पाया जाता है, जिसके चलते उनमें सीएमएस के मामले बिल्कुल नहीं देखे जाते। तिब्बत में लोग जल्दी-जल्दी सांस लेने के आदी हो चुके हैं जिससे वातावरण में ऑक्सिजन कम होने के बावजूद शरीर में इसकी आपूर्ति संतुलित रहती है। लेकिन एंडियन इलाकों में मनुष्य पहुंचा ही 15,000 साल पहले, लिहाजा वहां 15 से 20 फीसदी लोग सीएमएस के शिकार देखे गए हैं। इस साल के मेडिसिन नोबेल ने जरूर उनकी उम्मीद बढ़ाई होगी।
Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…