Skip to content
Special Articles

ओजे-287 और देसी दिमाग

चंद्रभूषण पिछले 130 वर्षों से ओजे-287 खगोलशास्त्रियों के लिए चुनौती बना हुआ है। कर्क राशि में प्लूटो जितनी चमक वाली एक चीज आकाश कुसुम की तरह अचानक उभरती है, फिर 12 साल के लिए गायब हो जाती है। बाद में गहरे प्रेक्षणों से प…

ओजे-287 और देसी दिमाग

चंद्रभूषण
पिछले 130 वर्षों से ओजे-287 खगोलशास्त्रियों के लिए चुनौती बना हुआ है। कर्क राशि में प्लूटो जितनी चमक वाली एक चीज आकाश कुसुम की तरह अचानक उभरती है, फिर 12 साल के लिए गायब हो जाती है। बाद में गहरे प्रेक्षणों से पता चला कि दो तेज चमक के बीच मौजूद यह 12 साल का फासला भी हर बार न सिर्फ लगभग 20 घंटे कम हुआ जाता है, बल्कि हर तेज चमक के कुछ समय बाद एक हल्की चमक भी दर्ज की जाती है।

मामले का और बड़ा उलझाव इस प्रेक्षण के साथ शुरू हुआ कि ज्यादा चमक और कम चमक के बीच का समयांतराल निश्चित नहीं है। कभी यह एक साल नापा जाता है तो कभी बढ़ते-बढ़ते दस साल तक चला जाता है। 1891 में पहली बार यह चीज खगोलशास्त्रियों के सामने नमूदार हुई थी। तब से अब तक तकनीक और प्रस्थापना, दोनों दृष्टियों से उनका शास्त्र बहुत आगे जा चुका है। समझ यह बनी है कि ओजे-287 कोई चीज नहीं बल्कि साढ़े तीन अरब प्रकाश वर्ष दूर घटित होने वाली एक आवर्ती घटना है।

15 करोड़ सूर्यों जितना वजनी एक ब्लैक होल 18 अरब सूर्यों जितने वजनी, कहीं ज्यादा बड़े ब्लैक होल की परिक्रमा कर रहा है। लेकिन यह परिक्रमा ग्रहों द्वारा सूर्य की परिक्रमा जैसी न होकर आकाश की सापेक्ष वक्रता के कारण बहुत ही जटिल है। भारत की प्रतिष्ठित संस्था टीआईएफआर के दो वैज्ञानिकों प्रो. अचंवीदु गोपकुमार और उनके शोधछात्र लंकेश्वर डे ने इस परिक्रमा पथ की इतनी सटीक गणना की कि कम चमक वाला प्रेक्षण हाल में उनके बताए समय से मात्र ढाई घंटे के अंदर दर्ज कर लिया गया।
Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…