Skip to content
Special Articles

इसरो की बड़ी कामयाबी-आईआरएनएसएस-1 ए का प्रक्षेपण

देश का पहला नेवीगेशन सैटलाइट लाँच Dainik Jagran इसरो ने भारत के पहले नेवीगेशन सेटेलाइट आईआरएनएसएस-1 ए का प्रक्षेपण पीएसएलवी-सी 22 के जरिए श्रीहरिकोटा के समीप सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलता पूर्वक कर दिया । 1425 किलोग्…

इसरो की बड़ी कामयाबी-आईआरएनएसएस-1 ए का प्रक्षेपण
देशकापहलानेवीगेशनसैटलाइटलाँच
Dainik Jagran

इसरो ने भारत के पहले नेवीगेशन सेटेलाइट आईआरएनएसएस-1 ए का प्रक्षेपण पीएसएलवी-सी 22 के जरिए श्रीहरिकोटा के समीप सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलता पूर्वक कर दिया । 1425 किलोग्राम वजनी आईआरएनएसएस-1ए इंडियन रीजनल नेवीगेशन सेटेलाइट सिस्टम (आईआरएनएसएस) का पहला उपग्रह है। इस उपग्रह का जीवन दस साल का है। यह उपग्रह संबंधित पक्षों को सटीक स्थतिक सूचनाएं उपलब्ध कराएगा तथा अपनी सीमा से 1500 किलोमीटर की दूरी तक के क्षेत्र संबंधी आंकड़ें देगा।
आईआरएनएसएस-1ए दो तरह के पेलोड्स लेकर गया है। नेवीगेशन और रेंजिंग पेलोड्स को प्रक्षेपण के 20 मिनट बाद अंतरिक्ष में छोड़ा गया। इस उपग्रह के दो सौर पैनल हैं। परमाणु घड़ी सहित नाजुक तत्वों के लिए विशेष तापीय नियंत्रण व्यवस्था डिजाइन और क्रियांवित की गई हैं। यह इसरो के पीएसएलवी का 24वां मिशन है। इसरो के 24 मिशनों में से यह चैथा मौका है जब प्रक्षेपण के लिए ‘एक्सएल’ प्रारूप का इस्तेमाल किया गया है। इसरो ने चंद्रयान 1 (पीएसएलवी-सी 11), जीसैट-12 (पीएसएलवी-सी 17) तथा आरआईसैट-1 (पीएसएलवी-सी 19) के प्रक्षेपण में इसका इस्तेमाल किया था।
Haribhoomi
Kalptaruexpress
पिछले दिनों ही समुद्र विज्ञान से जुड़े अध्ययनों के लिए भारतीय-फ्रांसीसी उपग्रह सरल के साथ इसरो ने सात उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया था। इनमें छह लघु और सूक्ष्म विदेशी उपग्रह भी शामिल थे। सरल के अलावा, आस्ट्रिया के दो सूक्ष्म-उपग्रह यूनीब्राइट और ब्राइट, डेनमार्क के आउसैट3 और ब्रिटेन के स्ट्रैंड के अतिरिक्त कनाडा के एक सूक्ष्म-उपग्रह नियोससैट और एक लघु-उपग्रह सैफाइर को भी पीएसएलवी से प्रक्षेपित किया गया। साथ ही इसरो ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में इतिहास रचते हुए अपने सौवें अंतरिक्ष मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था । पीएसएलवी सी21 के माध्यम से फ्रांसीसी एसपीओटी 6 को और जापान के माइक्रो उपग्रह प्रोइटेरेस को उनकी कक्षा में स्थापित कर दिया था । कुल 712 किलोग्राम वजन वाला यह फ्रांसीसी उपग्रह भारत द्वारा किसी विदेशी ग्राहक के लिए प्रक्षेपित सर्वाधिक वजन वाला उपग्रह था ।
19 अप्रैल 1975 में स्वदेश निर्मित उपग्रह ‘आर्यभट्ट’ के प्रक्षेपण के साथ अपने अंतरिक्ष सफर की शुरूआत करने वाले इसरो की यह सफलता भारत की अंतरिक्ष में बढ़ते वर्चस्व की तरफ इशारा करती है । इसरो ने अब तक 63उपग्रह, एक स्पेस रिकवरी मॉड्यूल और 37 रॉकेटों का प्रक्षेपण कर लिया है। इससे दूरसंवेदी उपग्रहों के निर्माण व संचालन में वाणिज्यिक रूप से भी फायदा पहुंच रहा है । ये सफलता इसलिए खास है क्योंकि भारतीय प्रक्षेपण राकेटों की विकास लागत ऐसे ही विदेशी प्रक्षेपण राकेटों की विकास लागत का एक-तिहाई है ।

Filed under
#दैनिक जागरण में मेरे लेख
Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…