Skip to content
Special Articles

इंडियन टीनेजर ने आइंस्टाइन को पीछे छोड़ा

भारतीय मूल की फैबिओला मान की उम्र महज 15 साल है, लेकिन उनका आईक्यू अल्बर्ट आइंस्टाइन और स्टीफन हॉकिंग से भी ज्यादा है। यकीन नहीं हो रहा! मूल रूप से गोवा की रहने वाली लंदन निवासी फैबिओला मान ने दुनिया की सबसे पुरानी और बड…

इंडियन टीनेजर ने आइंस्टाइन को पीछे छोड़ा

भारतीय मूल की फैबिओला मान की उम्र महज 15 साल है, लेकिन उनका आईक्यू अल्बर्ट आइंस्टाइन और स्टीफन हॉकिंग से भी ज्यादा है। यकीन नहीं हो रहा! मूल रूप से गोवा की रहने वाली लंदन निवासी फैबिओला मान ने दुनिया की सबसे पुरानी और बड़ी हाई आईक्यू सोसायटी मेंसा आईक्यू टेस्ट में 162 पॉइंट्स हासिल कर अपनी इंटेलिजेंस का लोहा मनवा लिया।

इस आईक्यू के साथ फैबिओला का नाम दुनिया के टॉप 1 पर्सेंट इंटेलिजेंट लोगों की लिस्ट में शुमार हो गया है। फैबिओला का स्कोर बड़े-बड़े साइंटिस्ट्स से भी 2 पॉइंट्स आगे है। मेंसा सोसायटी की स्थापना 1946 में हुई थी। मेंसा ने इसी साल अगस्त में फैबिओला को मेंबरशिप दी थी। दिलचस्प बात यह है कि फैबिओला खुद इस स्कोर की उम्मीद नहीं कर रही थीं।
एक ई-मेल के जरिए फैबिओला ने बताया, 'मैंने मेंसा के बारे में सुना था सो मैंने टेस्ट देने के बारे में सोचा।' उन्होंने बताया कि वह पहेलियों में हमेशा से दिलचस्पी रखती थीं, इसलिए उन्होंने अप्लाई किया और अपने पैरंट्स को टेस्ट की फीस देने के लिए राजी कर लिया।
30 जुलाई को लंदन यूसीएल मेडिकल कॉलेज में तीन घंटे का टेस्ट आयोजित किया गया था। फैबिओला के मुताबिक, 'सवाल काफी कन्फ्यूजिंग थे और उनके जवाब देने का टाइम भी बहुत कम था। इसलिए मैं समझ नहीं पा रही थी कि मैंने कैसा टेस्ट दिया।'
फैबिओला की मां रेने अपनी बेटी के आईक्यू पर खासा गर्व महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने मेंसा और बच्चों के आईक्यू लेवल के बारे में सुना था, अब मैं काफी खुश हूं कि मेरी बेटी भी टॉप आईक्यू बच्चों में से एक है।'(ref-nbt.in)
Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…