Skip to content
Special Articles

आज ही अपोलो-11 अंतरिक्षयान को चंद्रमा में भेजा गया

16 जुलाई, 1969 को ही अपोलो-11 नामक पहले मानवयुक्त अंतरिक्षयान को चंद्रमा की जमीन पर कदम रखने के लिए लॉन्च किया गया था. पृथ्वी से चांद पर अपोलो-11 के रूप में पहला मानव मिशन भेजने का श्रेय अमेरिका के अंतरिक्ष अनुसंधान केंद…

आज ही अपोलो-11 अंतरिक्षयान को चंद्रमा में भेजा गया

16 जुलाई, 1969 को ही अपोलो-11 नामक पहले मानवयुक्त अंतरिक्षयान को चंद्रमा की जमीन पर कदम रखने के लिए लॉन्च किया गया था. पृथ्वी से चांद पर अपोलो-11 के रूप में पहला मानव मिशन भेजने का श्रेय अमेरिका के अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र नासा को जाता है. इस मिशन के कमांडर नील एल्डेन आर्मस्ट्रांग थे. इसकी लॉन्चिंग के चंद दिनों बाद 20 जुलाई को आर्मस्ट्रांग चांद पर कदम रखने वाले पहले इंसान बने थे. दरअसल, चांद पर अभियान भेजने की परियोजना अमेरिकी राष्ट्रपति रहे जॉन एफ कैनेडी का सपना थी. अपोलो-11 मिशन में खास बात यह थी कि इससे जु.डे सभी सदस्य पहले भी अंतरिक्ष में जा चुके थे. इस मिशन के बाद आर्मस्ट्रांग चांद पर कदम रखने वाले पहले मानव बन गये. इस अभियान के आठ दिनों बाद अपोलो-11 पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आया. गौरतलब है कि अपोलो-11 नासा के अपोलो कार्यक्रम का पांचवां मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान था. इनमें से दो ने चांद का चक्कर लगाने में सफलता हासिल की थी.
Continue reading

Special Articles

All in topic
एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस
Special Articles

एलपीजी का सशक्त विकल्प है बायोगैस

डॉ. शशांक द्विवेदी परियोजना प्रबंधक , टीएसएससी (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय , भारत सरकार) भारत आज ऊर्जा परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों घरों तक…

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ
Special Articles

एआई के युग में इंसान को आगे रखने वाली क्षमताएँ

आज हम ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) हमारे जीवन, कामकाज और सोचने के तरीके को बदल रही है। एआई आज हर क्षेत्र—शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, उद्योग, मीडिया—में अपनी…

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई
Special Articles

इतनी बिजली क्यों खाती है एआई

चंद्रभूषण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग की चर्चा अभी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली खाने वाली तकनीकों की तरह हो रही है। सन 2022 में लगाए गए हिसाब के मुताबिक ये दोनों उस समय दुनिया की दो फीसदी बिजली हजम कर रही…